सीवान के डाकघरों में 25 रुपये में मिलेगा तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी पूरी

Updated:
विज्ञापन

तिरंगे के साथ उप विकास आयुक्त

सीवान जिले के सभी डाकघरों में 'हर घर तिरंगा' अभियान के लिए राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध करा दिया गया है. नागरिक मात्र 25 रुपये में तिरंगा खरीद सकते हैं, जिससे कोई भी परिवार देशभक्ति के इस पर्व से वंचित न रहे.

विज्ञापन

Har Ghar Tiranga: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने में डाक विभाग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. अभियान के तहत सीवान जिले के सभी छोटे-बड़े डाकघरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उपलब्ध करा दिया गया है. लोग अपने नजदीकी डाकघर से मात्र 25 रुपये में तिरंगा खरीद सकते हैं.

सभी डाकघरों में पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराया गया तिरंगा

डाक विभाग का उद्देश्य है कि आर्थिक कारणों से कोई भी परिवार राष्ट्रीय ध्वज फहराने से वंचित न रहे. इसके लिए जिले के सभी डाकघरों में पर्याप्त संख्या में तिरंगे उपलब्ध कराये गये हैं. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा फहराने के लिए विभाग की ओर से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है.

डाक अधिकारियों के प्रयास से सुनिश्चित हुई उपलब्धता

सीवान के अधीक्षक डाकघर अभिषेक कुमार सिंह एवं सहायक डाक अधीक्षक अमोद कुमार सिन्हा के प्रयास से जिले के सभी डाकघरों में तिरंगे की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है. अभियान के दौरान सहायक डाक अधीक्षक अमोद कुमार सिन्हा ने जिले के वरीय अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें तिरंगा भेंट किया.

डीडीसी और जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भी भेंट किया तिरंगा

इसी क्रम में निरीक्षक (ग्रा. व सं.) की ओर से सीवान के उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह को तिरंगा प्रदान किया गया. वहीं, सीवान के जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोतीश कुमार सिंह को भी राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया गया.

देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का संदेश पहुंचाना उद्देश्य

डाक विभाग के अनुसार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है. डाकघरों के माध्यम से लोगों को आसानी से और किफायती दर पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराया जा रहा है. विभाग को उम्मीद है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के अधिक से अधिक घरों पर शान से तिरंगा लहरायेगा.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


विज्ञापन
अरविंद कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By अरविंद कुमार सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन