सीवान के बड़हरिया में भाकपा की पदयात्रा, दिल्ली रैली में शामिल होने का आह्वान
पदयात्रा कर जनसंपर्क करते भाकपा कार्यकर्ता
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने बड़हरिया में 'बदलाव जरूरी है' के नारे के साथ पदयात्रा निकालकर जनसंपर्क अभियान चलाया. नेताओं ने लोगों से 1 सितंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में शामिल होने का आह्वान किया, जहां महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर आवाज उठाई जाएगी.
Public Outreach Campaign: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के आह्वान ‘बदलाव जरूरी है’ के तहत गुरुवार को बड़हरिया बाजार में पदयात्रा निकालकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया. भाकपा नेता सह अधिवक्ता इरफान अहमद और कमालुद्दीन अहमद के नेतृत्व में निकली पदयात्रा के दौरान बाजारवासियों, दुकानदारों और आम लोगों से संपर्क किया गया. इस दौरान लोगों से एक सितंबर को दिल्ली में आयोजित रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया.
बाजार में जनसंपर्क कर लोगों से की गयी चर्चा
पदयात्रा के दौरान भाकपा नेताओं ने बाजार के दुकानदारों और आम लोगों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की नीतियों और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. इरफान अहमद और कमालुद्दीन अहमद ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की लगातार अनदेखी कर रही है. बेरोजगारी और महंगाई बढ़ने से आम लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं.
छात्र और युवा आंदोलनों पर कार्रवाई का लगाया आरोप
इरफान अहमद ने कहा कि छात्र और युवाओं के आंदोलनों पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है. भाकपा इसकी निंदा करती है. उन्होंने कहा कि युवाओं और आम लोगों के सवालों को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी.
एक सितंबर को दिल्ली में होगी ‘बदलाव जरूरी है’ रैली
भाकपा नेताओं ने बताया कि एक सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘बदलाव जरूरी है’ के नारे के साथ रैली आयोजित की जाएगी. रैली में महंगाई और बेरोजगारी पर रोक लगाने, शिक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा संवैधानिक अधिकारों समेत विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जायेगा.
उन्होंने बड़हरिया के लोगों से भी अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर रैली में शामिल होने का आह्वान किया.
दर्जनों कार्यकर्ताओं ने लिया पदयात्रा में हिस्सा
पदयात्रा में सरपंच भृगुनाथ साह, उपेंद्र सिंह, गुड्डू मुखिया, संतोष राम, राजेश कुमार सहित दर्जनों भाकपा कार्यकर्ता शामिल रहे.
इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










