सीवान में हड़ताल पर पंचायत सचिवों को अंतिम चेतावनी, 18 मई तक ड्यूटी पर लौटने का निर्देश
Published by : karunatiwari Updated At : 17 May 2026 1:07 PM
सांकेतिक तस्वीर
Siwan News: सीवान जिले में पंचायत सचिवों की लंबी हड़ताल प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती बन गई है.
Siwan News:(विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट) सीवान जिले में पंचायत सचिवों की लंबी हड़ताल प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती बन गई है. डेढ़ महीने से अधिक समय से सचिव काम पर नहीं लौटे हैं, जिससे पंचायत स्तर के कई आवश्यक कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं. जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी 94 हड़ताली पंचायत सचिवों को 18 मई तक हर हाल में ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया है. जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर चेतावनी दी है.
प्रभावित सेवाएं और चेतावनी पाने वाले सचिवों की सूची
पंचायत सचिवों की अनुपस्थिति के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, वंशावली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन, सात निश्चय योजना और 15वीं वित्त आयोग सहित कई योजनाओं के कार्य प्रभावित हो रहे हैं. ग्रामीणों को छोटे-छोटे कामों के लिए भी पंचायत कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा है. डीएम ने बड़हरिया, बसंतपुर, भगवानपुर हाट, दरौली, दरौंदा, गोरेयाकोठी, गुठनी, हसनपुरा, हुसैनगंज, लकड़ीनबीगंज, महाराजगंज, मैरवा, पचरुखी, रघुनाथपुर, सिसवन, सिवान सदर और जीरादेई के पंचायत सचिवों को चेतावनी जारी की है.
जनगणना और विकास योजनाओं पर असर, भविष्य की कार्रवाई
जनगणना-2027 और पंचायत स्तर पर चल रहे सहयोग शिविर के कार्य भी प्रभावित हुए हैं. कई पंचायतों में योजनाओं की फाइलें लंबित हैं और लाभुकों को समय पर सरकारी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं. डीएम ने स्पष्ट किया कि तय समय तक काम पर नहीं लौटने वाले सचिवों के खिलाफ निलंबन और अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने सभी पंचायत सचिवों को अंतिम चेतावनी दे दी है.
ALSO READ: सचिवालय कर्मियों के लिए 18 मई से शुरू होगी बस सेवा, जानें रूट और टाइमिंग की पूरी जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By karunatiwari
करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










