महाराजगंज में जनगणना 2027 का दिख रहा रफ्तार, प्रथम चरण में 28,542 मकानों की डिजिटल गणना पूरी
सांकेतिक तस्वीर
Siwan News: सीवान में जनगणना की रफ्तार तेज है. जिले के महाराजगंज प्रखंड में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में 28,542 मकानों की डिजिटल गणना पूरी हो चुकी है. प्रगणक निर्धारित प्रपत्रों और मोबाइल एप के माध्यम से जानकारी एकत्र कर रहे हैं, जबकि सुपरवाइजर लगातार फील्ड में निगरानी एवं सत्यापन का कार्य कर रहे हैं.
Siwan News: (अफजल अनवर की रिपोर्ट) भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे मकान गणना एवं सूचीकरण कार्य ने महाराजगंज प्रखंड में रफ्तार पकड़ ली है। प्रखंड की सभी 16 पंचायतों में अब तक कुल 28,542 मकानों की डिजिटल गणना मोबाइल एप के माध्यम से पूरी कर ली गई है।
प्रत्येक घर का हो रहा भौतिक सत्यापन
इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा 304 प्रगणक और 53 सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी कर्मी अपने-अपने गणना क्षेत्रों में घर-घर जाकर डिजिटल सर्वे कार्य में जुटे हुए हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बिंदु कुमार ने बताया कि मकान गणना के दौरान प्रत्येक घर का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसमें मकान की स्थिति, परिवारों की संख्या, आवासीय एवं व्यावसायिक उपयोग सहित अन्य आवश्यक जानकारियां दर्ज की जा रही हैं।
जनगणना कर्मियों को सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं: बीडीओ
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि प्रगणक निर्धारित प्रपत्रों और मोबाइल एप के माध्यम से जानकारी एकत्र कर रहे हैं, जबकि सुपरवाइजर लगातार फील्ड में निगरानी एवं सत्यापन का कार्य कर रहे हैं। यह चरण जनगणना प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि इसी आधार पर आगे की जनसंख्या संबंधी गणनाएं की जाएंगी। बीडीओ ने यह भी बताया कि सभी पंचायतों में कार्य व्यवस्थित ढंग से चल रहा है और अब तक किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि जनगणना कर्मियों को सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि सरकारी आंकड़े पूरी तरह से विश्वसनीय और सटीक तैयार हो सकें।
इसे भी पढ़ें: बिहार के बीच से गुजरेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 2028 तक पूरा होगा काम, सिर्फ 6 घंटे में वाराणसी से कोलकाता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










