सीवान: वाहन जांच में बोलेरो से 199.4 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, पुलिस को देखकर तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
फ़ोटो.जब्त बोलेरो व शराब के सतग थानाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

जब्त बोलेरो व शराब के सतग थानाध्यक्ष

सीवान के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बोलेरो से 199.4 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की. पुलिस को देखते ही तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है.

विज्ञापन

सीवान: गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के लद्दी गांव के समीप पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो से 199.400 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बोलेरो और शराब को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि नियमित वाहन जांच के दौरान सूचना मिली थी कि एक बोलेरो से शराब की खेप लाई जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने लद्दी गांव के समीप घेराबंदी कर छापेमारी की.

पुलिस को देखते ही चालक बोलेरो छोड़कर मौके से फरार हो गया. तलाशी के दौरान वाहन से 199.400 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसके बाद शराब और बोलेरो को जब्त कर थाना लाया गया.

प्राथमिकी दर्ज, तस्कर की तलाश जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. फरार तस्कर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

उन्होंने बताया कि शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ही निकला डेहरी EO का कातिल, IG विकास वैभव ने हत्याकांड का किया खुलासा


विज्ञापन
पंकज कुमार

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन