सीवान: चेहल्लुम को लेकर दरौली थाना में शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की अपील

Updated:
विज्ञापन

दरौली थाना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान के दरौली थाना परिसर में चेहल्लुम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. प्रशासन ने सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी देने की अपील की.

विज्ञापन

Siwan News: चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को दरौली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की संयुक्त अध्यक्षता थाना प्रभारी अभिनव कुमार दुबे एवं अंचलाधिकारी विद्याभूषण कुमार भारती ने की. इसमें जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया.

विज्ञापन

प्रशासन और जनता के समन्वय पर दिया गया जोर

बैठक की शुरुआत में क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि चेहल्लुम पर्व हर वर्ष की तरह इस बार भी शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा. थाना प्रभारी अभिनव कुमार दुबे ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. शांति समिति की बैठकों का उद्देश्य प्रशासन और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि किसी भी संवेदनशील सूचना पर समय रहते कार्रवाई की जा सके.

सोशल मीडिया पर अफवाहों से रहें सतर्क

अंचलाधिकारी विद्याभूषण कुमार भारती ने लोगों से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक संदेश, वीडियो या अफवाह को साझा न करें. यदि ऐसा कोई संदेश प्राप्त होता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें.

संवेदनशील स्थानों पर रहेगी पुलिस की तैनाती

थाना प्रभारी अभिनव कुमार दुबे ने कहा कि दरौली में पूर्व के सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं और इस बार भी उसी परंपरा को बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि चेहल्लुम के अवसर पर संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर लोग सीधे थाना प्रभारी या डायल-112 पर संपर्क कर सकते हैं.

जनप्रतिनिधियों ने लिया सौहार्द बनाए रखने का संकल्प

बैठक में मुखिया देवेंद्र सिंह, मुन्ना तिवारी, अनिल ओझा, गिल्टू राय, ओम प्रकाश कानू, पवन पांडेय, केदार पंडित, घुरा मियां, भोलू मियां, वीरेंद्र सिंह, परमानंद सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, सुरेंद्र तुरहा, उमेश पांडेय, मुन्ना राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने का सामूहिक संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ही निकला डेहरी EO का कातिल, IG विकास वैभव ने हत्याकांड का किया खुलासा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन