सीवान: भगवानपुर बाजार पहुंचे डीएम विवेक रंजन मैत्रेय, ओवरस्पीड और नाबालिग चालकों पर कार्रवाई के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम | Prabhat Khabar Network

निरीक्षण करते डीएम

सीवान के डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने भगवानपुर हाट प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया. भगवानपुर बाजार में ओवरस्पीड, नाबालिग चालकों पर कार्रवाई और स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

सीवान: जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने रविवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान भगवानपुर हाट प्रखंड के नगवा, हिलसर और चरौली सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने भगवानपुर बाजार की यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए.

नियमित वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने भगवानपुर बाजार में अधिक भीड़ रहने का हवाला देते हुए थाना प्रभारी बसंतपुर, थाना प्रभारी भगवानपुर हाट और मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) को नियमित वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि ओवरस्पीड वाहन चलाते पकड़े जाने पर तत्काल जुर्माना लगाया जाए. साथ ही 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी व्यक्ति के वाहन चलाते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

स्पीड ब्रेकर लगाने और पेड़ों की डालियां हटाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने घनी आबादी वाले क्षेत्रों में वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए आवश्यकता के अनुसार स्पीड ब्रेकर लगाने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.

उन्होंने सड़क किनारे लटक रही पेड़ों की डालियों का निरीक्षण कर वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उन्हें शीघ्र कटवाने का भी निर्देश दिया, ताकि आवागमन सुरक्षित और सुगम बना रहे.

अधिकारियों को नियमित निगरानी के निर्देश

क्षेत्र भ्रमण के दौरान उप विकास आयुक्त, थाना प्रभारी बसंतपुर, थाना प्रभारी भगवानपुर हाट, राजस्व अधिकारी बसंतपुर तथा वन विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे.

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और वाहन जांच अभियान की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Also Read: बिहार में सड़क हादसा हुआ तो बस 112 पर करें कॉल, मिलेगा 1.5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज


विज्ञापन
मनीष गिरि

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन