सीवान: चेहल्लुम पर ताजिया जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य, शांति समिति की बैठक में प्रशासन ने जारी किए निर्देश

Updated:
विज्ञापन
शांति समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी और समाजसेवी | Prabhat Khabar Network

शांति समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी और समाजसेवी

बड़हरिया थाना परिसर में चेहल्लुम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. प्रशासन ने ताजिया जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य किया और निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

सीवान: आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार की शाम बड़हरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अंचलाधिकारी मनीष कुमार और थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने की. अधिकारियों ने सभी समुदायों के लोगों से प्रशासन का सहयोग करते हुए पर्व को भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की.

निर्धारित रूट से ही निकलेगा ताजिया जुलूस

बैठक में निर्णय लिया गया कि ताजिया जुलूस निकालने के लिए संबंधित समिति को प्रशासन से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. सभी जुलूस पूर्व निर्धारित रूट से ही निकाले जाएंगे. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि तय मार्ग से हटकर किसी भी जुलूस को अनुमति नहीं दी जाएगी. जुलूस मार्ग में आने वाली बाधाओं को समय रहते दूर करने और कर्बला स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया गया.

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर

प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या भड़काऊ संदेश को साझा नहीं करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा पर्व के दौरान लगातार पुलिस गश्त की जाएगी.

शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का लिया संकल्प

बैठक में जदयू नेता मुर्तजा अली पैगाम, सरपंच अरविंद श्रीवास्तव, पूर्व जिला पार्षद मीठू बाबू, दाउद खान, पूर्व मुखिया डॉ. अमीरुल हक, रहीमुद्दीन खान, मुमताज अंसारी, हाजी नूर आलम, प्रेमप्रकाश सोनी, लियाकत अहमद, वार्ड पार्षद इरशाद अहमद, महताब खान, लक्की बाबू, कमालुद्दीन अहमद, पप्पू खान, सरपंच नूरुल होदा, राजू यादव, भोलू खान, इरफान खान, औरंगजेब खान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने सर्वसम्मति से चेहल्लुम का पर्व शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया.

Also Read: बिहार में सड़क हादसा हुआ तो बस 112 पर करें कॉल, मिलेगा 1.5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज



विज्ञापन
आनंद मिश्र

लेखक के बारे में

By आनंद मिश्र

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन