सावन में प्रयागराज-बनारस मार्ग पर बसों के फेरे बढ़े,हर बीस मिनट पर मिलेगी बस

Updated:
विज्ञापन

सावन में प्रयागराज-बनारस मार्ग पर बसों के फेरे बढ़े

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Up News: संगम नगरी से काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले शिवभक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने प्रयागराज-बनारस मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं. अब हर 20 मिनट के अंतराल पर मिलेगी बस सेवा, जिससे भक्तों की यात्रा और सुगम हो जाएगी.

विज्ञापन

Up News संगम नगरी से काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए जाने वाले सभी शिवभक्तों तथा अन्य यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है. उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने इस मार्ग पर संचालित होने वाली बसों के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है. इसके बाद अब यात्रियों को हर बीस मिनट के अंतराल पर बनारस के लिए रोडवेज बस की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी. इन सभी नई बसों का संचालन सीएमपी डिग्री कॉलेज के पास से किया जाएगा.

विज्ञापन

सुबह छह से रात ग्यारह बजे तक बस सेवा

विद्या वाहिनी मैदान स्थित बस स्टैंड से सुबह छह बजे से बसों की सेवा की शुरुआत कर दी जाएगी. यह सुविधा रात को ग्यारह बजे तक लगातार इसी बीस मिनट के निर्धारित समय अंतराल पर मिलेगी. इसके पश्चात रात ग्यारह बजे से लेकर अगली सुबह साढ़े पांच बजे तक बसों का संचालन पूरी तरह से यात्रियों की भीड़ के हिसाब से किया जाएगा. रेलवे के विशेष ट्रेनों के बाद अब रोडवेज की इस अतिरिक्त बस सेवा से भक्तों की काशी यात्रा काफी सरल हो जाएगी.

जरूरत पड़ने पर बढ़ाई जाएगी बसों की संख्या

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने इस नए रूट पर अपनी सरकारी और अनुबंधित दोनों ही प्रकार की बसों को यात्रियों की आवश्यकता अनुसार संचालित करने का निर्देश अधिकारियों को जारी कर दिया है. चालीस बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाने से भक्तों को बहुत सुविधा मिलने वाली है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र कुमार के अनुसार वर्तमान समय में यात्रियों की भीड़ काफी नियंत्रित है, परंतु सोमवार से भीड़ तेजी से बढ़ने की संभावना है. स्थिति के अनुसार बसें बढ़ाई जाएंगी.

यह भी पढ़े: लखनऊ आवारा गाय का मासूम पर हमला, गंभीर हालत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola