ब्रेकफास्ट में क्या पिएं? वजन घटाने के लिए ट्राई करें ये 3 स्मूदी

मोटापा कम करने के लिए सुबह पिएं ये 3 स्मूदी (PC:NAI Image)
Morning Smoothie For Fat Loss: क्या आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं? इस वीडियो में जानिए ब्रेकफास्ट के लिए 3 हेल्दी स्मूदी, जो आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक रखने के साथ हेल्दी वेट मैनेजमेंट में भी मदद कर सकती हैं. जरूर देखें.
Morning Smoothie For Fat Loss: अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो दिन की शुरुआत क्या खाते या पीते हैं, इसका असर आपकी पूरी डाइट पर पड़ सकता है. ऐसे में सुबह की हेल्दी स्मूदी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. फाइबर, विटामिन और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर स्मूदी लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकती हैं, जिससे बार-बार भूख लगने की संभावना कम हो सकती है. आइए जानते हैं ऐसी 3 आसान स्मूदी के बारे में, जिन्हें आप अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं.
पालक और खीरे की स्मूदी

अगर आप हल्का और ताजगी भरा नाश्ता चाहते हैं, तो पालक और खीरे की स्मूदी अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इसे बनाने के लिए 1 कप कटी हुई पालक, आधा खीरा, आधा कप लो-फैट दही और आधे नींबू का रस मिलाकर ब्लेंड कर लें. यह स्मूदी फाइबर से भरपूर होती है और शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद कर सकती है.
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में वर्क प्रेशर पड़ सकता है भारी, Harvard की रिसर्च में सामने आई बड़ी बात
पपीता और दही की स्मूदी

पपीता पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसे बनाने के लिए 1 कप पका हुआ पपीता, ¼ कप लो-फैट दही और आधा कप पानी ब्लेंड करें. यह स्मूदी हल्की होती है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकती है. अगर आप हेल्दी ब्रेकफास्ट की तलाश में हैं, तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
सेब और अदरक की स्मूदी

सेब और अदरक का कॉम्बिनेशन स्वाद के साथ-साथ पोषण भी देता है. एक मध्यम आकार का सेब, अदरक का छोटा टुकड़ा और एक गिलास पानी मिलाकर स्मूदी तैयार करें. इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद कर सकता है, जबकि अदरक पाचन को सपोर्ट करने के लिए जाना जाता है.
यह भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीज सावन में क्या खाएं? डाइटीशियन ने बताया सही डाइट प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मेघा रॉय
मेघा रॉय वर्तमान में प्रभात खबर में वीडियो कंटेंट और लाइफस्टाइल राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह राजस्थान पत्रिका में फीचर राइटर के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है. साथ ही, इंडिया न्यूज और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव भी हासिल किया है.उन्हें डिजिटल मीडिया, ट्रेंडिंग न्यूज, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ज्योतिष, धर्म और सोशल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर सरल और रोचक लेख लिखना पसंद है. उनका मानना है कि एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पाठकों तक सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










