डायबिटीज के मरीज सावन में क्या खाएं? डाइटीशियन ने बताया सही डाइट प्लान

Updated:
विज्ञापन
Vrat Diet Plan for Diabetics (PC: AI Image)

Vrat Diet Plan for Diabetics (PC: AI Image)

सावन का व्रत रख रहे डायबिटीज मरीजों के लिए सही डाइट बेहद जरूरी है. इस वीडियो में डाइटीशियन मोनिका दीक्षित बता रही हैं कि व्रत में क्या खाएं, किन चीजों से बचें और ब्लड शुगर को कैसे कंट्रोल में रखें. पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें.

विज्ञापन

Sawan Vrat Diet For Diabetes: सावन का महीना चल रहा है और देशभर में बड़ी संख्या में लोग व्रत रख रहे हैं. लेकिन अगर आपको डायबिटीज है, तो व्रत के दौरान क्या खाएं और किन चीजों से बचें, यह जानना बेहद जरूरी है. कई लोग व्रत में सिर्फ मीठे फल, साबूदाना या व्रत की मिठाइयां खाकर दिन निकाल देते हैं, जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकती है. ऐसे में डायबिटीज के मरीज सावन (Sawan vrat diet for diabetes)का व्रत कैसे रखें? इसी बारे में हमने बात की डाइटीशियन मोनिका दीक्षित से तो आइए जानते हैं उनकी सलाह.

व्रत में सबसे बड़ी गलती क्या होती है?

डाइटीशियन मोनिका दीक्षित के मुताबिक, डायबिटीज के मरीज व्रत रख सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक खाली पेट रहना और सिर्फ मीठी चीजों पर निर्भर रहना सही नहीं है. इससे ब्लड शुगर अचानक बढ़ या घट सकती है. इसलिए व्रत में बैलेंस डाइट लेना सबसे जरूरी है.

यह भी पढ़ें: मौसम बदलते ही हो गया फ्लू? जल्दी ठीक होने के लिए खाएं ये हेल्दी फूड्स

दिन की शुरुआत कैसे करें?

सुबह उठते ही 1 से 2 गिलास पानी पिएं. इसके बाद 5-6 भीगे बादाम और 2 अखरोट लें. नाश्ते में बिना चीनी का दही या ग्रीक योगर्ट, भुने मखाने या कुट्टू के चीले अच्छे विकल्प हैं.

दिनभर क्या खाएं?

मिड-मॉर्निंग में एक छोटा सेब, अमरूद या नाशपाती जैसे कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल खाएं. जूस की जगह पूरा फल चुनें दोपहर में कुट्टू या सिंघाड़े की रोटी, लौकी या कद्दू जैसी हल्की सब्जी और दही लें. शाम को बिना चीनी की छाछ के साथ भुने मखाने या थोड़ी-सी मूंगफली खा सकते हैं.

रात के खाने में क्या लें?

रात के खाने में सब्जियों वाली सामा की खिचड़ी और दही अच्छा बैलेंस है. अगर मीठा खाने का मन करे, तो एक छोटा सेब, अमरूद, 1–2 टुकड़े नारियल या बिना चीनी का दूध लिया जा सकता है.

किन चीजों से बचना चाहिए?

चीनी, गुड़, शहद, ज्यादा साबूदाना, आलू, मीठी लस्सी, शरबत और व्रत की मिठाइयों से बचें. शुगर-फ्री मिठाइयां भी सीमित मात्रा में ही खाएं. अगर आप इंसुलिन या डायबिटीज की दवा लेते हैं, तो व्रत रखने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: लिवर को चुपचाप नुकसान पहुंचाता है हेपेटाइटिस, डॉक्टर से जानिए बचाव के तरीके


विज्ञापन
मेघा रॉय

लेखक के बारे में

By मेघा रॉय

मेघा रॉय वर्तमान में प्रभात खबर में वीडियो कंटेंट और लाइफस्टाइल राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह राजस्थान पत्रिका में फीचर राइटर के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है. साथ ही, इंडिया न्यूज और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव भी हासिल किया है.उन्हें डिजिटल मीडिया, ट्रेंडिंग न्यूज, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ज्योतिष, धर्म और सोशल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर सरल और रोचक लेख लिखना पसंद है. उनका मानना है कि एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पाठकों तक सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola