पहली सोमवारी पर लगना चाहती हैं सबसे खूबसूरत, तो ऐसे करें मेकअप

Updated:
विज्ञापन
सावन सोमवारी मेकअप लुक, PC- इंस्टाग्राम

सावन सोमवारी मेकअप लुक, PC- इंस्टाग्राम

सावन की पहली सोमवारी पर हर महिला सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है. अगर आप भी इस खास दिन ट्रेडिशनल लुक को और आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो कुछ आसान मेकअप टिप्स अपनाएं. ये सिंपल ब्यूटी हैक्स आपके लुक में चार-चांद लगा सकते हैं.

विज्ञापन

Sawan Somwari Makeup Look: सावन की पहली सोमवारी भगवान शिव की पूजा के लिए बेहद खास मानी जाती है. इस दिन कई महिलाएं व्रत रखती हैं और मंदिर जाने के लिए साड़ी, सूट या दूसरे ट्रेडिशनल आउटफिट पहनती हैं. अगर आप भी पहली सोमवारी पर सबसे खूबसूरत और फ्रेश दिखना चाहती हैं, तो सिर्फ अच्छा आउटफिट ही नहीं, सही मेकअप भी आपके पूरे लुक को निखार सकता है. कुछ आसान मेकअप टिप्स अपनाकर आप बिना ज्यादा मेहनत के आकर्षक और एलिगेंट लुक पा सकती हैं.

स्मोकी आई लुक

स्मोकी आई लुक, PC- इंस्टाग्राम
स्मोकी आई लुक, PC- इंस्टाग्राम

अगर आप थोड़ा स्टाइलिश और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो स्मोकी आई मेकअप ट्राई कर सकती हैं. सबसे पहले पलकों पर प्राइमर या हल्का कंसीलर लगाएं. इसके बाद ब्राउन आईशैडो लगाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें. अब आंखों के बाहरी हिस्से पर डार्क ब्राउन या ब्लैक शेड लगाएं. आखिर में आईलाइनर और मस्कारा लगाकर लुक पूरा करें. यह मेकअप साड़ी, सूट और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ अच्छा लगता है.

शिमरी गोल्ड आई मेकअप

शिमर आई लुक, PC- इंस्टाग्राम
शिमर आई लुक, PC- इंस्टाग्राम

अगर आपका आउटफिट ट्रेडिशनल है, तो गोल्डन शिमर आई मेकअप एक शानदार विकल्प हो सकता है. पलकों पर गोल्डन शिमर आईशैडो लगाएं और क्रीज पर हल्का ब्राउन शेड ब्लेंड करें. इसके बाद पतला आईलाइनर और मस्कारा लगाकर मेकअप पूरा करें. यह लुक खासतौर पर लहंगा, अनारकली सूट और सिल्क साड़ी के साथ बेहद सुंदर दिखता है.

मेटैलिक ग्रीन आई लुक

मेटैलिक ग्रीन आई मेकअप, PC- इंस्टाग्राम
मेटैलिक ग्रीन आई मेकअप, PC- इंस्टाग्राम

सावन में हरे रंग का खास महत्व माना जाता है. अगर आपने ग्रीन या हल्के रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना है, तो मेटैलिक ग्रीन आई मेकअप ट्राई कर सकती हैं. पलकों पर मेटैलिक ग्रीन आईशैडो लगाएं और किनारों पर डार्क ग्रीन या ब्राउन शेड हल्के हाथों से ब्लेंड करें. इसके बाद ब्लैक आईलाइनर, काजल और मस्कारा लगाकर लुक पूरा करें. यह मेकअप गोल्डन, ऑफ व्हाइट और येलो रंग के कपड़ों के साथ भी खूब जंचता है.

आई मेकअप करते समय रखें इन बातों का ध्यान

आई मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए सबसे पहले पलकों पर प्राइमर या कंसीलर लगाएं. हमेशा अपने स्किन टोन और आउटफिट के अनुसार आईशैडो का रंग चुनें. आईलाइनर और मस्कारा लगाने से आंखें ज्यादा आकर्षक दिखती हैं. चाहें तो काजल लगाकर भी अपने लुक को और बेहतर बना सकती हैं. सही तरीके से किया गया आई मेकअप आपके पूरे ट्रेडिशनल लुक को और भी खास बना सकता है.

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीज सावन में क्या खाएं? डाइटीशियन ने बताया सही डाइट प्लान


विज्ञापन
पुष्पांजलि

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola