राष्ट्रकवि दिनकर सेवा दल को मिला 'मिथिला सेवा सम्मान 2026', रक्तदान सेवा के लिए हुआ सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
सम्मानित होते राष्ट्रकवि दिनकर सेवा दल के सदस्य

सम्मानित होते राष्ट्रकवि दिनकर सेवा दल के सदस्य

Begusarai News : बेगूसराय की सामाजिक संस्था राष्ट्रकवि दिनकर सेवा दल को रक्तदान और मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिथिला सेवा सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Begusarai News : बेगूसराय की अग्रणी सामाजिक संस्था राष्ट्रकवि दिनकर सेवा दल को रक्तदान और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 'मिथिला सेवा सम्मान 2026' से सम्मानित किया गया. यह सम्मान समस्तीपुर में ब्लड फोर्स टीम समस्तीपुर के पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रदान किया गया.

संस्था के सक्रिय सदस्यों को किया गया सम्मानित

समारोह में राष्ट्रकवि दिनकर सेवा दल के सक्रिय सदस्य राहुल सिंह राजपूत, सोनू सरकार, विकास कुशवाहा और रमण सम्राट को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया. संस्था को यह सम्मान वर्षों से किए जा रहे निस्वार्थ रक्तदान, जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने तथा स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के लिए दिया गया.

सम्मान को सभी रक्तवीरों को किया समर्पित

सम्मान प्राप्त करने के बाद संस्था के अध्यक्ष राहुल सिंह राजपूत ने ब्लड फोर्स टीम समस्तीपुर के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल कुछ सदस्यों का नहीं, बल्कि राष्ट्रकवि दिनकर सेवा दल के प्रत्येक रक्तवीर, स्वयंसेवक और उन सभी रक्तदाताओं का सम्मान है, जिनके सहयोग और समर्पण से संस्था समाज में सेवा का विश्वसनीय नाम बन चुकी है.

मानव सेवा के लिए आगे भी जारी रहेगा अभियान

संस्था के रक्तदान प्रमुख विकास कुशवाहा ने कहा कि यह सम्मान संस्था के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रकवि दिनकर सेवा दल भविष्य में भी जरूरतमंद मरीजों की सेवा, स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने तथा मानवता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा.

Also Read : वारिसलीगंज के हरिओम कुमार ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र का बढ़ाया मान



विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन