बेगूसराय जिला न्यायालय का हाईकोर्ट के जज अजीत कुमार ने किया निरीक्षण, DLSA से रिकॉर्ड रूम तक की बारीकी से जांच

विज्ञापन

निरीक्षण करते पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने बेगूसराय जिला न्यायालय, बरौनी रेलवे कोर्ट और तेघरा अनुमंडल न्यायालय का तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा स्कैनर रूम का उद्घाटन करने के साथ ही डीएलएसए, रिकॉर्ड रूम और विभिन्न अदालतों की कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की.

विज्ञापन

पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने गुरुवार को बेगूसराय जिला न्यायालय का गहन निरीक्षण किया. न्यायमूर्ति के आगमन पर उनके स्वागत के लिए प्रधान जिला जज ऋषिकांत, परिवार न्यायालय के न्यायाधीश विजेंद्र कुमार, सब जज चतुर्थ सुशांत कुमार, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार, महासचिव अजय कुमार मुन्ना, जिला वकील संघ के महासचिव विजयकांत झा, अध्यक्ष ध्रुव कुमार महतो समेत कई सीनियर अधिवक्तागण, न्यायालय के कर्मी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. दौरे की शुरुआत में न्यायमूर्ति ने व्यवहार न्यायालय के दोनों मुख्य गेट पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए नए स्कैनर रूम का औपचारिक उद्घाटन किया.

विज्ञापन

डीएलएसए और रिकॉर्ड रूम की बारीकी से जांच

इसके पश्चात न्यायमूर्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के एडीआर बिल्डिंग पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यालय के क्रियाकलापों को बहुत बारीकी से देखा और वहां के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया. न्यायालय परिसर में न्यायमूर्ति द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया.

इसके साथ ही परिसर में आगंतुकों और कर्मियों की सुविधा के लिए कई नए शौचालयों का भी उद्घाटन किया गया. न्यायमूर्ति ने पांच मंजिला बिल्डिंग में जाकर प्रत्येक न्यायालय कक्ष का जायजा लिया और चतुर्थ फ्लोर पर अवस्थित सभी न्यायालयों के कार्यालयों का निरीक्षण कर रिकॉर्ड के रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की. इसके अलावा उन्होंने एलएडीसी (LADC) ऑफिस पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया.

बरौनी और तेघरा अदालतों का भी किया निरीक्षण

जिला न्यायालय का निरीक्षण संपन्न करने के बाद न्यायमूर्ति बरौनी रेलवे कोर्ट के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने न्यायालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने तेघरा अनुमंडल न्यायालय पहुंचकर वहां भी निरीक्षण कार्य किया.

आपको बता दें कि न्यायमूर्ति का बेगूसराय जिले में तीन दिवसीय निरीक्षण का आधिकारिक कार्यक्रम निर्धारित है. अपने इस दौरे के पहले दिन उन्होंने बेगूसराय जिला न्यायालय, बरौनी रेलवे कोर्ट और तेघरा अनुमंडल न्यायालय का निरीक्षण किया है.

आगामी कार्यक्रम और दिव्यांगों को व्हीलचेयर वितरण

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 19 सितंबर को न्यायमूर्ति जिनेदपुर पंचायत का दौरा करेंगे, जहां वे ‘लीगल एड क्लिनिक’ का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे मंझौल अनुमंडल न्यायालय का निरीक्षण करेंगे और वहां वकीलों के लिए बनाए गए नए वकील संघ भवन का उद्घाटन करेंगे.

Also Read : बेगूसराय में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए लगा जॉब कैंप, 48 ने जमा किया बायोडाटा, 34 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट

इसके उपरांत न्यायमूर्ति का बखरी अनुमंडल न्यायालय तथा बलिया अनुमंडल न्यायालय का भी निरीक्षण करने का कार्यक्रम है. दौरे के अंत में शाम के समय न्यायमूर्ति बेगूसराय जिला विधिक सेवा प्राधिकार पहुंचकर दिव्यांगजनों के बीच व्हीलचेयर का वितरण करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन