बेगूसराय DM समेत कई अधिकारियों ने पकड़ी झाड़ू, ट्रैफिक चौक से बस स्टैंड तक चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

Updated:
विज्ञापन

ट्रैफिक चौक पर अभियान का शुभारंभ करते डीएम| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय में 'Swachhata Hi Seva 2026' अभियान का शुभारंभ किया गया है. जिलाधिकारी रिची पांडेय ने अधिकारियों के साथ श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. यह अभियान 2 अक्टूबर 2026 तक चलेगा.

विज्ञापन

Swachhata Hi Seva 2026 Campaign : बेगूसराय में स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देने तथा स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से 'स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया. स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण एवं शहरी के तत्वावधान में आयोजित अभियान के तहत बेगूसराय शहर के ट्रैफिक चौक से बस स्टैंड तक विशेष स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान किया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

Begusarai DM समेत कई अधिकारियों ने की सफाई

इस अवसर पर जिलाधिकारी रिची पांडेय, महापौर, नगर निगम पिंकी देवी, उप महापौर अनीता राय, नगर आयुक्त, नगर निगम सोमेश बहादुर माथुर, अपर समाहर्ता बृज किशोर चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता की. सभी ने ट्रैफिक चौक से बस स्टैंड तक स्वयं श्रमदान करते हुए सड़क एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की तथा आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया.

जिलाधिकारी रिची पांडेय ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है. स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है कि स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, आसपास के क्षेत्र, बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं और कचरे का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करें.

Swachhata Hi Seva 2026 : क्या है मकसद

17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना, ठोस एवं तरल अपशिष्ट का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करना तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर ग्रामों एवं शहरी क्षेत्रों के निर्माण की दिशा में प्रभावी प्रयास करना है. अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष जोर दिया जाएगा. प्रत्येक वार्ड में न्यूनतम एक लक्षित स्वच्छता इकाई का चयन कर बाजार, मुख्य मार्ग, तालाब एवं नदी घाट, धार्मिक एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जाएगी.

अभियान के दौरान विद्यालयों में ‘स्वच्छ पाठशाला–युवा फॉर स्वच्छता’ कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को कचरे के चार-तरफा स्रोत पृथक्करण, प्लास्टिक मुक्त व्यवहार तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा. वहीं सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर’ के माध्यम से सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच कराने के साथ-साथ उन्हें एवं उनके परिवारों को स्वास्थ्य बीमा, आयुष्मान कार्ड, आवास, राशन सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी.

अभियान के तहत घर-घर जागरूकता अभियान, स्वच्छता संवाद, रैली, प्रभात फेरी, साइकिल एवं मोटरसाइकिल मार्च तथा स्वच्छता चौपाल जैसी गतिविधियों का आयोजन कर आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. कबाड़ एवं अनुपयोगी सामग्री से उपयोगी वस्तुओं का निर्माण, पुराने कपड़ों एवं पुस्तकों का दान तथा जैविक कचरे से कम्पोस्ट तैयार करने जैसी गतिविधियों के माध्यम से अपशिष्ट को उपयोगी संसाधन में परिवर्तित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

अभियान में आगे होंगे ये कार्यक्रम

  • 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा.
  • 01 अक्टूबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के तहत प्रातः 08:00 बजे से व्यापक स्तर पर सामूहिक श्रमदान किया जाएगा. वहीं,
  • 02 अक्टूबर को ‘स्वच्छ भारत दिवस’ के अवसर पर ग्राम सभाओं, स्वच्छता शपथ तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

अभियान के प्रभावी संचालन एवं नियमित अनुश्रवण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग समिति का गठन किया गया है. समिति द्वारा अभियान की विभिन्न गतिविधियों की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण किया जाएगा.

पहले-बाद की तस्वीरें अनिवार्य तौर पर करें अपडेट

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अभियान के तहत किए जाने वाले स्वच्छता कार्यों की पहले एवं बाद की तस्वीरें निर्धारित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाएं, ताकि कार्यों की वास्तविक प्रगति एवं प्रभाव का अनुश्रवण किया जा सके. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का क्रियान्वयन केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक गतिविधि में समुदाय की वास्तविक एवं सक्रिय जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए.

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को अभियान के निर्धारित उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है. अभियान के माध्यम से जिले में स्वच्छता को लेकर स्थायी व्यवहार परिवर्तन एवं जनभागीदारी को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें :

रात में जगमगाया सिमरिया सिक्स लेन पुल, LED स्क्रीन पर दिखा PM मोदी को जन्मदिन का संदेश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन