बेगूसराय के स्कूल में लगा डिजिटल बोर्ड, छात्रों ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन करते छात्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अकहा ररियौना में आधुनिक डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन हुआ है. विद्यालय कोष से लगाए गए इस बोर्ड से छात्रों को ऑडियो-विजुअल तकनीक से पढ़ाई का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

Begusarai News : बेगूसराय में नावकोठी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अकहा ररियौना में आधुनिक सुविधाओं से युक्त डिजिटल बोर्ड लगाया गया है. विद्यालय के हेडमास्टर सरोज कुमार महतो, सुरेश यादव सहित छात्र-छात्राओं ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया.

विज्ञापन

बेगूसराय की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

बच्चों को आधुनिक तकनीक से पढ़ाने के लिए लगा बोर्ड

हेडमास्टर ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यालय कोष से यह डिजिटल बोर्ड लगाया गया है ताकि बच्चों को आधुनिक तकनीक से पढ़ाया जा सके. अब छात्र-छात्राओं को क्लास रूम में ही ऑडियो-विजुअल तकनीक से पढ़ने की सुविधा उपलब्ध होगी.

डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन करते गणमान्य अतिथि एवं छात्र | Prabhat Khabar Network
बोर्ड की उपयोगिता बताते अतिथि | Prabhat Khabar Network

डिजिटल बोर्ड की बताई गई खूबियां

मौके पर भूमिदाता सुरेश प्रसाद यादव, अभिभावक वंशराज यादव, सुनील कुमार, कार्यकारिणी सदस्य जगदीश महाराज ने बच्चों से नियमित विद्यालय आने और विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का सकारात्मक उपयोग करने की अपील की.

विद्यालय शैक्षिक परिषद के संयोजक दर्शन कुमार पोद्दार ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें ताकि वे आधुनिक शिक्षा का लाभ ले सकें.

मौके पर मौजूद अतिथि एवं छात्र | Prabhat Khabar Network
मौके पर मौजूद अतिथि एवं छात्र | Prabhat Khabar Network

यह लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर विज्ञान शिक्षिका दीक्षा श्रीवास्तव, अजीत राज, गणित शिक्षक अवनीश कुमार, अर्थशास्त्र शिक्षक मनीष कुमार, अंग्रेजी शिक्षिका समर शीरीन ने डिजिटल बोर्ड की उपयोगिता के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया.

मौके पर शिक्षक अभिमन्यु कुमार पासवान, महफूज आलम, राहुल कुमार, दीपक कुमार, मिथिलेश राम सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन