वारिसलीगंज के हरिओम कुमार ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र का बढ़ाया मान

Updated:
विज्ञापन

हरिओम का फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nawada News : वारिसलीगंज के नारोमुरार गांव के हरिओम कुमार ने असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड के नारोमुरार गांव निवासी एवं कुटरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष श्याम नंदन पांडेय के पुत्र हरिओम कुमार ने असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से गांव और आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

मजबूत इच्छाशक्ति से हासिल की मंजिल

हरिओम कुमार के भाई एवं समाजसेवी कुंदन कुमार ने बताया कि उन्होंने शुरुआती शिक्षा गांव में ही प्राप्त की. परिवार के कुछ सदस्यों ने उन्हें दूसरे क्षेत्रों में करियर बनाने की सलाह दी, लेकिन हरिओम अपने लक्ष्य पर अडिग रहे. अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में सफलता हासिल की.

सफलता की खबर से गांव में खुशी

जैसे ही हरिओम कुमार के असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में सफल होने की सूचना मिली, पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई. लोगों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया.

गांव से शुरू हुई शिक्षा, पटना में पूरी की पढ़ाई

परिजनों के अनुसार, हरिओम कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के एक निजी विद्यालय से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने बीके साहू विद्यालय से मैट्रिक तक की पढ़ाई पूरी की. उच्च शिक्षा के लिए वे पटना गए, जहां रहकर उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद कठिन परिश्रम के बल पर असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में सफलता प्राप्त की.

क्षेत्र के अन्य छात्रों ने भी बढ़ाया गौरव

परिजनों ने बताया कि वारिसलीगंज क्षेत्र के कुटरी गांव निवासी रुपेश कुमार और मकनपुर गांव निवासी सूरज कुमार ने भी प्रतियोगी परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. स्थानीय लोगों ने सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी.

Also Read : नवादा में देवधा कॉलेज मोड़ पर अनियंत्रित बाइक ने छात्रा को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन