ePaper

श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर पुलिस ने बढ़ायी चौकसी

Updated at : 29 Oct 2024 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर पुलिस ने बढ़ायी चौकसी

गुठनी. थाना क्षेत्र के अंतिम सीमा पर स्थित श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर दीपावाली व छठ को लेकर स्थानीय प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है. इस दौरान आबकारी विभाग और पुलिस ने यूपी से आने वाले लोगो पर कड़ी नजर रखे हुए हैं. वहीं त्योहारों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के तरफ से आने वाले सभी छोटे बड़े वाहनों का यूपी -बिहार की सीमावर्ती क्षेत्र श्रीकरपुर चेक पोस्ट पर सघन तलाशी लिया जा रहा है.

विज्ञापन

गुठनी. थाना क्षेत्र के अंतिम सीमा पर स्थित श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर दीपावाली व छठ को लेकर स्थानीय प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है. इस दौरान आबकारी विभाग और पुलिस ने यूपी से आने वाले लोगो पर कड़ी नजर रखे हुए हैं. वहीं त्योहारों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के तरफ से आने वाले सभी छोटे बड़े वाहनों का यूपी -बिहार की सीमावर्ती क्षेत्र श्रीकरपुर चेक पोस्ट पर सघन तलाशी लिया जा रहा है. थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों पर उत्तर प्रदेश से बड़े एवं छोटे वाहनों पर शराब की खेप थाना क्षेत्र के रास्ते नहीं पहुंचे, इसको देखते हुए जांच अभियान तेज कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि जांच अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश से आने वाले बसों की भी जांच किया जा रहा है. बस में सवार यात्रियों को नीचे उतार कर बस में रखे गए यात्रियों के झोले एवं बैग की भी तलाशी ली जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दिवाली व छठ को लेकर स्थानीय प्रशासन सीमावर्ती इलाकों में नजर रख रहा है. जबकि पुलिस, थाना क्षेत्र में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी जांच की जाती थी. लेकिन त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जांच बढ़ा दी गई है. जांच के माध्यम से चार पहिया वाहन चालकों को सेफ्टी बेल्ट लगाकर वाहन चलाने एवं दो पहिए चालकों को हेलमेट लगाने एवं तेज गति से वाहन नहीं चलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है. सीमावर्ती इलाकों में शराब डंप कर, छोटे वाहनों से बिहार भेजी जाती है शराब- शराब तस्करी रोकने को लेकर पुलिस चौकसी बरतने और कार्रवाई का दावा करती है, बावजूद माफिया तंत्र को खत्म नहीं कर पा रही है. शराब धंधेबाज द्वारा नई तरकीब अपनाते हुए हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और बंगाल से शराब की बड़ी खेप मंगाकर सीधे बिहार राज्य नहीं भेजकर यूपी बिहार के सीमावर्ती इलाकों में डंप कर छोटे छोटे वाहनों से बिहार में शराब भेजी जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन