दुकान का ताला तोड़ ढाई लाख की चोरी

गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लद्दी बाजार में शुक्रवार की रात्रि चोरों ने दुकान का ताला तोड़ नकद सहित ढाई लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. मामले में दुकानदार सुनील कुमार सोनी ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया हैं.
प्रतिनिधि, सीवान. गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लद्दी बाजार में शुक्रवार की रात्रि चोरों ने दुकान का ताला तोड़ नकद सहित ढाई लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. मामले में दुकानदार सुनील कुमार सोनी ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया हैं. दुकानदार ने बताया कि शुक्रवार की संध्या दुकान बंद कर अपने घर चला गया.शनिवार की सुबह सूचना मिली कि दुकान में चोरी हुई है .दुकान का दरवाजा टूटा हुआ है और अंदर रखे तिजोरी भी खुली हुई है. जहां तिजोरी में रखें सात हजार नगद,500 ग्राम चांदी के ज्वेलरी और 10 ग्राम सोने की ज्वेलरी की चोरी हुई है. पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच की जुटी हुई है .इधर पीड़ित ने बताया कि यह चोरी पहली बार नही बल्कि इसके पहले भी हो चुकी है. बीते वर्ष हुई थी पांच लाख की चोरी मामले में पीड़ित ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व भी चोरो ने दुकान का ताला तोड़ तकरीबन 5 लाख की संपत्ति की चोरी की थी. पुलिस अब तक कुछ नहीं कर पाई .तब तक चोरों ने फिर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया . छेनी हथौड़ी से तोड़े गए थे तिजोरी बताया जाता हैं कि चोरों द्वारा तिजोरी का लॉक नही खुलने पर उसे तोड़ा गया.जहां चोरो ने तिजोरी को छेनी हथौड़ी से तोड़ा हैं. जिसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया गया हैं. वहीं लोगों का यह भी कहना हैं कि जब चोर तिजोरी को तोड़ रहे होंगे तो शोर तो मचा होगा लेकिन किसी ने ध्यान नही दिया हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




