सिवान में आज: जानें सिवान जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर,आज का मौसम

Published by : Nikhil Anurag Updated At : 19 May 2026 6:00 AM

विज्ञापन

सिवान सदर अस्पताल

Siwan News: सिवान जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आए हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, ओपीडी में कौन से डॉक्टर किस विभाग में तैनात रहेंगे, सारी जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिलेगी.

विज्ञापन

Sheikhpura News: आज का कर्यक्रम

ओपीडी

आपात कक्ष

डॉ. अनूप कुमार दुबे : सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

डॉ. अहमद अली : दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक

डॉ. आलोक कुमार सिंहा: रात्रि 8:00 बजे से अगले दिन सुबह 8:00 बजे तक

ओपीडी

जेनरल ओपीडी

डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह : सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

महिला ओपीडी

डॉ.वंदना वर्षा:सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

महिला लेबर रूम

डॉ.पल्लवी कुमारी:सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

डॉ.रुबीना खातून:दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक

डॉ.सारिका कुमारी :रात्रि 8:00 बजे से अगले दिन सुबह 8:00 बजे तक

शिशु रोग ओपीडी

डॉ. कालिका कुमार सिंह

ऑर्थो ओपीडी+सर्जरी ओपीडी

डॉ. आलोक कुमार सिंहा

जनता दर्शन

हंसनाथ धाम,सोहगरा मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?
मंदिर पट खुलने का खुलने का समय सुबह 4 बजे (ब्रह्म मुहूर्त)
श्रृंगार व आरती सुबह 5 बजे
संध्या कालीन आरती 8.30 शाम को
मंदिर बंद होने का समय रात 9 बजे

महेंद्रनाथ धाम,सिसवन मंदिर दर्शन की समय सारणी क्या है?
सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट खुलेगा
सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा का पट बंद कर दिया जायेगा
सुबह 9 बजे से 9:30 तक श्रृंगार और आरती होगी
सुबह 9.30 बजे से शाम 7 बजे तक पट खुला रहेगा
संध्या 7 से 7:30 बजे तक आरती होगी
रात 9 बजे पट बंद कर दिया जायेगा

मंदिर प्रशासन ने भक्तों से निर्धारित समय का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. ताकि सभी श्रद्धालु सुचारु रूप से दर्शन कर सकें.

मौसम

19 मई को भी भीषण गर्मी से तपेगा सीवान, शाम में बदल सकता है मौसम का मिजाज. जिले में गर्मी का सितम लगातार जारी है.19 मई को भी लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है. दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम रहने की संभावना है. चिकित्सकों ने खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है.
मौसम विभाग के मुताबिक सीवान में दिन के समय गर्मी का असर अधिक रहेगा, लेकिन शाम के बाद बादल छाने और मौसम में हल्का बदलाव होने के संकेत हैं.
गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलते समय सिर ढंकने तथा जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की अपील की है.मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में बहुत ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है.

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

Nikhil Anurag is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन