गणतंत्र दिवस को लेकर सीवान जंक्शन पर बढ़ायी गयी सुरक्षा

गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दिया है. नई दिल्ली सहित दिल्ली एनसीआर के सभी स्टेशनों पर जाने वाली पार्सल बुकिंग पर रोक लगा दी गई है.लीज पार्सल सहित सभी तरह के बुकिंग बंद रहेगी. सीवान जंक्शन पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गयी है.
प्रतिनिधि सीवान. गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दिया है. नई दिल्ली सहित दिल्ली एनसीआर के सभी स्टेशनों पर जाने वाली पार्सल बुकिंग पर रोक लगा दी गई है.लीज पार्सल सहित सभी तरह के बुकिंग बंद रहेगी. सीवान जंक्शन पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गयी है. जानकारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस को लेकर प्रतिवर्ष देश में अलर्ट जारी किया जाता है. दिल्ली तक ट्रेनों से आने जाने वाली पार्सलो पर रोक लगा दी गई है. यहां तक की दिल्ली से आने वाली पार्सल की बुकिंग भी बंद रखी गई है. गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए सीवान जंक्शन पर भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. जहां जंक्शन पर आने वाले और जाने वाले लोगों की सामानों की जांच चल रही है .साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय में ठहरने वाले लोगों की समान की जांच की जा रही है और उनसे पूछताछ की जा रही है. इसी क्रम में शक के आधार पर जीआरपी ने पूछताछ किया तो शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. ट्रेनों में सर्च अभियान गणतंत्र दिवस को देखते हुए विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है. ट्रेनों में जीआरपी व आरपीएफ के जवान जांच कर रहे है. खास कर शौचालय के समीप डिब्बों के गेट पर और साधारण बोगी में जांच चलायी जा रही है.जवानों को शक हो रही है तो बैग खोलवा कर सामानों की जांच की जा रही है. वही अन्य शहरों से आने वाले पार्सल की जांच की जा रही है. बोले अधिकारी गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे द्वारा एहतियात के तौर पर कदम उठाया गया है. तत्काल प्रभाव से दिल्ली जाने वाली पार्सल पर रोक लगा दी गई है. प्रणव झा ,डीसीआई ( सीवान जंक्शन)
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




