सीवान: महाराजगंज में जर्जर सड़क और नाले का जल्द होगा निर्माण, SDO ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
फोटो-स्थल का जायजा लेते एसडीओ अनीता सिन्हा व अन्य  | Prabhat Khabar Network

स्थल का जायजा लेते एसडीओ अनीता सिन्हा व अन्य

महाराजगंज के मोहन बाजार में जर्जर सड़क और अधूरे नाले की समस्या का जल्द समाधान होगा. SDO अनीता सिन्हा ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Siwan News: महाराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र के मोहन बाजार स्थित अजीजिया अशरफिया मदरसा के समीप वर्षों से जर्जर सड़क और अधूरे नाले की समस्या से स्थानीय लोग परेशान थे. बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था. वहीं, नाले का निर्माण पूरा नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बहता रहता था, जिससे आम लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

स्थानीय लोगों ने समस्या को लेकर महाराजगंज की अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिन्हा से शिकायत की थी. शिकायत मिलने के बाद गुरुवार को एसडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया.

एसडीओ ने नाले और सड़क की स्थिति का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान एसडीओ अनीता सिन्हा ने सड़क और नालियों की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने मौके पर मौजूद नगर पंचायत के अधिकारियों से समस्या के संबंध में जानकारी ली और इसके स्थायी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

एसडीओ के मौके पर पहुंचने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने सड़क और नाले की बदहाल स्थिति दिखाते हुए अपनी समस्याएं विस्तार से बतायीं. लोगों ने बताया कि कई महीनों से सड़क की स्थिति बेहद खराब है. बारिश होने के बाद यहां जलजमाव की समस्या और गंभीर हो जाती है.

टेंडर हो चुका, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

एसडीओ अनीता सिन्हा ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि सड़क और नाले के निर्माण का टेंडर पहले ही हो चुका है. अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि सड़क और नाले का निर्माण गुणवत्ता के साथ कराया जायेगा, ताकि लोगों को लंबे समय तक समस्या का सामना न करना पड़े.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी बरसात को देखते हुए निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू कराया जाए. जल निकासी की समुचित व्यवस्था होने से बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी.

एसडीओ के आश्वासन से लोगों में जगी उम्मीद

एसडीओ के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों के चेहरों पर खुशी नजर आयी. लोगों ने उम्मीद जतायी कि अब वर्षों पुरानी सड़क और नाले की समस्या का जल्द समाधान होगा.

मौके पर नगर पंचायत के अधिकारियों ने भी निर्माण कार्य से जुड़ी आवश्यक जानकारी ली और जल्द कार्य शुरू कराने की बात कही.

Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए


विज्ञापन
अफजल अनवर

लेखक के बारे में

By अफजल अनवर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन