संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत

जीबी नगर थाना क्षेत्र के साहगंज में रविवार को संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत हो गई. मृतका संजय चौधरी की पत्नी रुबी कुमारी है.
सीवान. जीबी नगर थाना क्षेत्र के साहगंज में रविवार को संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत हो गई. मृतका संजय चौधरी की पत्नी रुबी कुमारी है. घटना के संबंध में रूबी के पिता सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर भादपा निवासी शंभू चौधरी ने बताया कि अपनी पुत्री की शादी वर्ष 2021 में संजय चौधरी से किया था. शादी के बाद तकरीबन एक वर्ष तक सबकुछ ठीक रहा. लेकिन उसके बाद उसके ससुराल वालों ने रूबी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. ससुराल के लोग और दहेज की मांग करने लगे. हमेशा इसके साथ मारपीट होती रहती थी. जिसकी जानकारी उसने हमलोग को दिया था. हाल ही में हमलोगों ने परिजनों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया था. लेकिन रविवार को ग्रामीणों ने सूचना दिया कि आपकी पुत्री के साथ कुछ हुआ है. साहगंज पहुंचे तो देखा कि मेरी पुत्री कमरे में मृत पड़ी है. जिसकी हत्या कर दी गई है. जब घटना की जानकारी लेना चाहा तो सभी लोग आज बबूला हो गये. जिसके बाद किसी ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दिया. जहां पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई. घटना के बाद ससुराल के लोग फरार-इधर घटना के बाद जैसे ही पुलिस पहुंची, ससुराल वाले घर छोड़ फरार हो गये. रूबी के पिता ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर हत्या का साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है. मामले में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि महिला की मौत हुई है. गले पर दाग पाया गया है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




