सीवान सदर अस्पताल की एक्स-रे मशीन खराब, मरीजों को निजी जांच केंद्रों का लेना पड़ रहा सहारा

Author Amarnath Sharma|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
मॉडल सदर अस्पताल | Prabhat Khabar Network

मॉडल सदर अस्पताल

सीवान सदर अस्पताल की एक्स-रे मशीन के अचानक खराब हो जाने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बिना किसी समय-सीमा के मशीन के ठीक होने की घोषणा के कारण मरीजों को निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनका आर्थिक बोझ बढ़ रहा है.

विज्ञापन

Siwan News: सीवान सदर अस्पताल के एक्स-रे विभाग की मशीन बुधवार दोपहर अचानक खराब हो जाने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल प्रशासन ने एक्स-रे कक्ष के बाहर सूचना चस्पा कर मशीन खराब होने की जानकारी दी है, लेकिन इसे कब तक ठीक किया जाएगा, इसकी कोई समयसीमा नहीं बताई गई है.

मशीन खराब होने का सबसे अधिक असर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों पर पड़ रहा है. जिले के विभिन्न प्रखंडों के सरकारी अस्पतालों से भी मरीज एक्स-रे कराने के लिए सदर अस्पताल भेजे जा रहे हैं, लेकिन यहां मशीन बंद मिलने के बाद उन्हें मजबूरन निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है. इससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है.

मेडिको-लीगल मामलों में भी बढ़ी मुश्किल

एक्स-रे मशीन खराब होने से सड़क दुर्घटना, मारपीट और अन्य मेडिको-लीगल मामलों के निष्पादन में भी दिक्कतें आ रही हैं. ऐसे मामलों में नियमानुसार सरकारी अस्पताल में एक्स-रे कराना आवश्यक होता है. मशीन बंद रहने के कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और कई मामलों में प्रक्रिया प्रभावित हो रही है.

वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि सदर अस्पताल जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग एक्स-रे जांच के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से लोगों को निजी जांच केंद्रों में अधिक राशि खर्च करनी पड़ रही है.

लोगों ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि एक्स-रे मशीन को शीघ्र दुरुस्त कराया जाए. जब तक मशीन ठीक नहीं होती, तब तक मरीजों की सुविधा के लिए वैकल्पिक एक्स-रे व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी और आर्थिक नुकसान का सामना न करना पड़े.

Also Read:पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध


विज्ञापन
Amarnath Sharma

लेखक के बारे में

By Amarnath Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन