सीवान: BEO के निरीक्षण में तीन स्कूलों में मिली भारी लापरवाही, शिक्षक अनुपस्थित, कक्षाओं से नदारद मिले छात्र

Author Afjal anwar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
बीईओ ने तीन विद्यालयों का किया निरीक्षण

महाराजगंज प्रखंड के तीन सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल गया। कई शिक्षक अनुपस्थित मिले, जबकि अन्य कक्षाओं में मोबाइल चलाते या सोते पाए गए।

विज्ञापन

Siwan News: महाराजगंज प्रखंड के तीन सरकारी विद्यालयों के औचक निरीक्षण में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियां सामने आई हैं. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) राजकिशोर उपाध्याय ने निरीक्षण के दौरान कई शिक्षकों की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक अनुपस्थित, छात्र भी नहीं मिले

बीईओ द्वारा जारी पत्र के अनुसार 20 जुलाई 2026 को प्राथमिक विद्यालय महाराजगंज के निरीक्षण के दौरान शिक्षिकाएं प्रिया रानी, सरिता गुप्ता और शिक्षक उमेश कुमार राम अनुपस्थित पाए गए. विद्यालय में एक भी छात्र मौजूद नहीं था. निरीक्षण के दौरान शिक्षिका नंदनी मोबाइल चलाते हुए मिलीं, जबकि अन्य शिक्षिकाएं सोती हुई पाई गईं.

आर्य कन्या मध्य विद्यालय में भी मिली लापरवाही

आर्य कन्या मध्य विद्यालय के निरीक्षण में शिक्षिकाएं अनु कुमारी और सपना कुमारी अनुपस्थित मिलीं. यहां भी विद्यालय में एक भी छात्र उपस्थित नहीं था, जिसे बीईओ ने गंभीर लापरवाही माना.

जिगरहंवा स्कूल में गंदगी और टूटी बेंच

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जिगरहंवा के निरीक्षण में वर्ग कक्ष की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई. विद्यालय में बेंच भी टूटी हुई मिली, जिससे छात्रों के बैठने में परेशानी हो सकती है.

दो दिनों में मांगा स्पष्टीकरण

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर उपाध्याय ने सभी संबंधित शिक्षकों को दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो संबंधित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

Also Read:पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध


विज्ञापन
Afjal Anwar

लेखक के बारे में

By Afjal Anwar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन