सीवान: महाराजगंज में आज पंचायत समिति की बैठक, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा

Author Afjal anwar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
महाराजगंज में आज होगी पंचायत समिति की बैठक

महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख बची देवी करेंगी. इसमें विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा और पंचायतों की समस्याओं पर समाधान के लिए निर्णय लिए जाएंगे.

विज्ञापन

Siwan News: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित प्रखंड सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख बची देवी करेंगी. बैठक को लेकर प्रखंड प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.

प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बिंदु कुमार ने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी. साथ ही पंचायतों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे.

कई विभागों की योजनाओं पर होगी समीक्षा

प्रखंड कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार बैठक में पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, मनरेगा सहित अन्य विकास योजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी. योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं और लंबित कार्यों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श होगा.

अधिकारियों को रिपोर्ट के साथ आने का निर्देश

बैठक में शामिल होने वाले सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभाग का अद्यतन प्रतिवेदन तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है. पंचायत समिति सदस्यों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी बैठक में भाग लेंगे.

विकास कार्यों में तेजी लाने पर रहेगा जोर

बैठक के दौरान पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में तेजी लाने, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा. प्रशासन को उम्मीद है कि बैठक में लिए गए निर्णयों से विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का रास्ता साफ होगा.

Also Read:पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध


विज्ञापन
Afjal Anwar

लेखक के बारे में

By Afjal Anwar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन