CWG 2026: बिना एक भी पंच लगाए भारत को मिला पहला मेडल, लवलीना बोरगोहेन ने रचा इतिहास

लवलीना बोरगोहेन (फोटो-एक्स)
2026 राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भारत ने अपना पहला पदक पक्का कर लिया है. स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिला 75 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में सीधा प्रवेश कर इतिहास रचा. जानें कैसे.
Commonwealth Games 2026, Glasgow: 2026 राष्ट्रमंडल खेल का आधिकारिक आगाज अभी होना बाकी है, लेकिन भारत ने उससे पहले ही अपना पहला पदक पक्का कर लिया है. स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिला 75 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में सीधे प्रवेश कर कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर लिया है.
वर्ग में थे केवल पांच मुक्केबाज
असम की रहने वाली और टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना को ड्रॉ में पहले दौर (क्वार्टरफाइनल) में बाय (Bye) मिला. इस वर्ग में केवल पांच मुक्केबाज होने के कारण तीन खिलाड़ियों को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली. राष्ट्रमंडल खेलों के बॉक्सिंग नियमों के अनुसार सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों मुक्केबाजों को कांस्य पदक दिया जाता है. ऐसे में लवलीना बिना रिंग में उतरे ही भारत के लिए पहला पदक पक्का कर चुकी हैं.
31 जुलाई को गोल्ड की ओर पहला कदम
अब लवलीना 31 जुलाई को सेमीफाइनल में तुवालु की टीकेबीपी ताफाकी (TKBP Taafaki) से भिड़ेंगी. इस मुकाबले में जीत मिलने पर वह फाइनल में पहुंच जाएंगी और कम से कम रजत पदक सुनिश्चित कर लेंगी. वहीं फाइनल जीतने पर उनके नाम स्वर्ण पदक होगा.
कॉमनवेल्थ में पहला पदक
28 वर्षीय लवलीना के शानदार करियर में ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेल और एशियाई चैंपियनशिप के पदक पहले से शामिल हैं, लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों का पदक अब तक उनसे दूर था. ग्लासगो में उन्होंने यह इंतजार खत्म कर दिया और अपने करियर का पहला कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल पक्का कर लिया.
ये भी पढ़ें: ग्लासगो में 'Cheer 4 Bharat' साइक्लिंग रैली, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Abhijeet Kumar
अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










