अतिक्रमण हटाने गयी टीम को करना पड़ा विरोध का सामना

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 18 Jan 2026 9:20 PM

विज्ञापन

नगर पंचायत मैरवा द्वारा रविवार को नई बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया. कार्यपालक पदाधिकारी नेहा रानी के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़कों के दोनों ओर किए गए अवैध कब्जों को जमींदोज कर दिया. इस दौरान राजेंद्र चौक पर स्थानीय लोगों के विरोध और हंगामे के कारण घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,मैरवा. नगर पंचायत मैरवा द्वारा रविवार को नई बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया. कार्यपालक पदाधिकारी नेहा रानी के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़कों के दोनों ओर किए गए अवैध कब्जों को जमींदोज कर दिया. इस दौरान राजेंद्र चौक पर स्थानीय लोगों के विरोध और हंगामे के कारण घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. कार्रवाई के दौरान जैसे ही बुलडोजर राजेंद्र चौक के पास पहुंचा. कुछ दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक और हंगामा होने लगा. स्थिति को बिगड़ता देख कार्यपालक पदाधिकारी ने मैरवा थाने को सूचित किया. मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया.जिसके बाद प्रशासन ने और भी कड़े तेवर दिखाते हुए अभियान को जारी रखा.नगर पंचायत की टीम ने सड़क के दोनों ओर नाले के ऊपर बनी सीढ़ियों, चबूतरे और अन्य अस्थायी व स्थायी अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.दर्जनों दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाकर मलबे को जेसीबी की मदद से ट्रैक्टरों में लादकर शहर से बाहर भेजा गया. कार्यपालक पदाधिकारी ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर बाधा उत्पन्न की जा रही है.उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के कारण शहर का विकास और जल निकासी की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है.बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन