ePaper

धूप निकलने से ठंड से मिली राहत

Updated at : 12 Jan 2026 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
धूप निकलने से ठंड से मिली राहत

धूप खिलने से जिलावासियों को ठंड से काफी राहत मिली है. धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि मौसम के जानकारों का कहना है कि जनवरी में इस तरह का धूप होना किसी भी लिहाज से शुभ संकेत नही है.तेज धूप होना मौसम खराब होने की चेतावनी है. इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता है. अब हवा की दिशा उत्तर से बदलकर उत्तर-पश्चिम हो गई. जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान.धूप खिलने से जिलावासियों को ठंड से काफी राहत मिली है. धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि मौसम के जानकारों का कहना है कि जनवरी में इस तरह का धूप होना किसी भी लिहाज से शुभ संकेत नही है.तेज धूप होना मौसम खराब होने की चेतावनी है. इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता है. अब हवा की दिशा उत्तर से बदलकर उत्तर-पश्चिम हो गई. जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि सुबह व रात में कनकनी बनी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने का अनुमान है. जिससे ठंड से काफी राहत मिलने के आसार है.वही घना कोहरे की प्रबलता बनी रहेगी.जिला के मौसम की बात करें तो बुधवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. सर्दी के इस मौसम में न्यूनतम तापमान का यह आंकड़ा सबसे कम रहा था. जिले में बीते दो दिनों से बेहतरीन धूप खिल रही है. सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 10 व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.इस दौरान हवा की रफ्तार भी कम रही .जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली.मौसम के जानकारों का मानना है कि धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदलेगा और ठंड का असर कम होगा.वही रात का तापमान स्थिर रहेगा. हवा चलने पर ठंड लगेगी.दिन में धूप खिली रहेगी. ठंड से मिली राहत लेकिन वायु की गुणवत्ता हुई खराब पिछले दो दिनों से ठंड से राहत मिली है.वही हवा की गुणवत्ता खराब हो गयी है.सोमवार को जिला का एक्यूआई 229 दर्ज किया गया.पिछले सप्ताह प्रदूषण की स्थिति में काफी सुधार हुआ था. लेकिन फिर स्थिति काफी खराब हो गई है. जानकारों का कहना है कि वर्तमान में प्रदूषण की स्थिति हवा की गति पर निर्भर है. अगर वातावरण में हवा की गति तेज होती है तो प्रदूषण की मात्रा में कमी रिकॉर्ड की जा रही है. हवा की गति धीमी हो रही है, तो उसके बाद स्थिति खराब हो जा रही है.आने वाले दिनों में हवा की गति में तेजी आने से प्रदूषण में सुधार होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन