सड़क सुरक्षा के लिए नियमित चले अभियान: सीग्रीवाल

शहर के अंबेडकर भवन स्थित संवाद कक्ष में शनिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल की अध्यक्षता में हुई..बैठक में उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को सर्वाधिक महत्वपूर्ण बताया और ग्रामीण एवं शहरी सड़कों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का सुदृढ़तापूर्ण ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु व्यापक दिशा-निर्देश एवं त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश डीएम को दिया
प्रतिनिधि सीवान: शहर के अंबेडकर भवन स्थित संवाद कक्ष में शनिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल की अध्यक्षता में हुई..बैठक में उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को सर्वाधिक महत्वपूर्ण बताया और ग्रामीण एवं शहरी सड़कों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का सुदृढ़तापूर्ण ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु व्यापक दिशा-निर्देश एवं त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश डीएम को दिया. . डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में ओवर स्पीडिंग वाहनों का परिचालन गलत दिशा में वाहनों का परिचालन, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहनों का परिचालन करना,सड़कों पर बिना इंडिकेटर जलाए वाहनों को अचानक मोड़ लेना, विपरीत दिशा से वाहनों को चलाना, नाबालिगों के द्वारा वाहन चलाना एवं यातायात से संबंधित नियमों से अनभिज्ञ होना है. बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2024 में जिले में कुल 297 दुर्घटनाएं घटित हुई थी. जिनमें 228 व्यक्ति मृत हुए एवं 202 घायल हुए. वर्ष 2025 में 262 वाहन दुर्घटनाएं घटित हुईं.जिनमें 220 मृत हुए एवं 143 घायल हुए.तुलनात्मक रूप से वर्ष 2024 के अपेक्षाकृत वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या कम होने की बात बताई गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




