सीवान: हसनपुरा में क्विज, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

मेडल व प्रशस्ति पत्र के साथ उपस्थित प्रतिभागी छात्र छात्राएं व पदाधिकारी
नगर पंचायत कार्यालय में क्विज, निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया.
Siwan News: नगर पंचायत कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित कर क्विज, निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) मुकेश कुमार राज ने की, जबकि उप चेयरमैन प्रतिनिधि तबरेज आलम उर्फ सोनू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.
क्विज प्रतियोगिता में आशीष बने विजेता
क्विज प्रतियोगिता में आशीष कुमार ने प्रथम, नीतीश कुमार श्रीवास्तव ने द्वितीय तथा संध्या कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. समारोह में टॉप थ्री प्रतिभागियों के साथ अन्य सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया.
निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम
निबंध लेखन प्रतियोगिता में रिया शर्मा प्रथम, कुमारी मोनिका और खुशी कुमारी संयुक्त रूप से द्वितीय तथा रागनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं.
चित्रकला प्रतियोगिता में स्नेहा कुमारी ने प्रथम, नूतन शर्मा ने द्वितीय और नीतू कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया.
दो विद्यालयों के 60 विद्यार्थियों ने लिया था हिस्सा
गौरतलब है कि बुधवार को नगर पंचायत के सौजन्य से माध्यमिक उच्च विद्यालय मलाही डीह और माध्यमिक उच्च विद्यालय हसनपुरा में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था. इसमें मैट्रिक और इंटरमीडिएट के 30-30 छात्र-छात्राओं ने सामान्य ज्ञान, निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित
कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार राज ने कहा कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, सामान्य ज्ञान और रचनात्मक प्रतिभा का विकास करना है. उन्होंने छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ाई से बढ़कर दुनिया में कुछ भी नहीं है.
कार्यक्रम के अंत में ईओ मुकेश कुमार राज और उप चेयरमैन प्रतिनिधि तबरेज आलम उर्फ सोनू ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
ये लोग रहे मौजूद
समारोह में शिक्षिका लक्की कुमारी सहित अजय कुमार, अभय कुमार, अभिजीत सिंह, राहुल यादव, दिलीप कुमार, नंदलाल राम, परमेश्वर, प्रियांशू, जेपी यादव, मुकेश कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










