सीवान: सोहगरा धाम में सावन मेले की तैयारी पूरी, चार ड्रॉप गेट पर तैनात होंगे 21 मजिस्ट्रेट

Author Chandra Prakash|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

समिति के साथ बैठक करते एसडीओ, बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान के सोहगरा धाम स्थित बाबा हंसनाथ मंदिर में सावन मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत योजना बनाई गई है. मेले के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी.

विज्ञापन

Siwan News: गुठनी प्रखंड के प्रसिद्ध सोहगरा धाम स्थित बाबा हंसनाथ मंदिर में सावन महीने में लगने वाले मेले और जलाभिषेक को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. गुरुवार की दोपहर स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

विज्ञापन

बैठक से पहले एसडीओ आशुतोष गुप्ता, एसडीपीओ गौरी कुमारी, सीओ डॉ. विकास कुमार और थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बाबा हंसनाथ मंदिर का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने सावन के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण पर हुई चर्चा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्रॉप गेट निर्माण, मंदिर परिसर में पर्याप्त रोशनी, गर्भ गृह में हवा की व्यवस्था, मजिस्ट्रेट की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने और भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर चर्चा की.

इसके अलावा श्रद्धालुओं की भीड़ में चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष रणनीति बनाने पर भी विचार किया गया. अधिकारियों ने मंदिर समिति के सदस्यों से सुझाव लेते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा.

चार ड्रॉप गेट पर तैनात होंगे 21 मजिस्ट्रेट

एसडीओ और एसडीपीओ ने मंदिर के मुख्य रास्ते, मुख्य द्वार, उत्तर दिशा और मंदिर के सामने ड्रॉप गेट बनाने का सुझाव दिया है. इसके साथ ही पूरे रास्ते में बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया गया है.

सभी चार ड्रॉप गेट पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी. इसके लिए कुल 21 मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे. अधिकारियों ने बीडीओ नवनीत नमन को इसकी तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया है.

मंदिर समिति के सदस्यों के साथ हुई बैठक

बैठक में श्रद्धालुओं के आवागमन को व्यवस्थित करने, पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने को लेकर चर्चा हुई.

इस अवसर पर बृजेश सिंह, मिनहाज सोहगर्वी, मुखिया रणजीत कुशवाहा, सरपंच सुरेंद्र कुमार, महंत अरविंद गिरी उर्फ राजू गिरी, कृष्णानंद गिरी, मनोज कुमार सिंह और लालबाबू पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे.

क्या कहते हैं सीओ

सीओ डॉ. विकास कुमार ने बताया कि सोहगरा धाम में सावन महीने में लगने वाले मेले को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह तैयार है. श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है. सुरक्षा, सुविधा और भीड़ नियंत्रण को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

Also Read:पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन