समृद्धि यात्रा की वजह नहीं हो सकी जनसुनवाई

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 19 Jan 2026 9:37 PM

विज्ञापन

राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सोमवार को सरकारी कार्यालयों में आम लोगों की समस्याएं सुनने और उनका त्वरित समाधान करने की व्यवस्था की गई है. हरेक सप्ताह सोमवार के अलावा शुक्रवार को भी अधिकारी दफ्तर में लोगों से मिलेंगे. सोमवार को जिले के किसी भी सरकारी कार्यालय में यह जनसुनवाई कार्यक्रम नहीं हो सका.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सोमवार को सरकारी कार्यालयों में आम लोगों की समस्याएं सुनने और उनका त्वरित समाधान करने की व्यवस्था की गई है. हरेक सप्ताह सोमवार के अलावा शुक्रवार को भी अधिकारी दफ्तर में लोगों से मिलेंगे. सोमवार को जिले के किसी भी सरकारी कार्यालय में यह जनसुनवाई कार्यक्रम नहीं हो सका. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर चल रही व्यापक तैयारियों में अधिकारी पूरी तरह व्यस्त रहे. जिससे कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित नहीं हो पाई. हालांकि कई प्रखंडों में जनसुनवाई हुई स्थिति यह रही कि किसी भी कार्यालय में आम लोग अपनी समस्या लेकर नहीं पहुंचे. कई कार्यालयों में जनसुनवाई से जुड़ी कोई औपचारिक व्यवस्था भी नजर नहीं आई. न तो बैठने की व्यवस्था की गई थी और न ही पीने के पानी या अन्य सुविधाओं का इंतजाम दिखा. सोमवार को जनसुनवाई नहीं हो पाने से आम लोगों में निराशा देखी गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं, लेकिन जनसुनवाई जैसी जनहित से जुड़ी व्यवस्था भी नियमित रूप से चलती रहनी चाहिए. लोगों को उम्मीद है कि समृद्धि यात्रा के बाद फिर से शुक्रवार की जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा ताकि आम जनता को इसका वास्तविक लाभ मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन