ePaper

शॉर्ट सर्किट से तीन घरों की 14 लाख की संपत्ति जली

Updated at : 20 Jan 2026 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से तीन घरों की 14 लाख की संपत्ति जली

महादेवा थाना क्षेत्र के बिंदुसार बुजुर्ग बरैया टोला स्थित एक झोंपड़ी में मंगलवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लगा गई. घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गयी. आग की चपेट में आकर दो घरों में भी आग लग गई. इस घटना में 14 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई. अग्निशमन कर्मी और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान: महादेवा थाना क्षेत्र के बिंदुसार बुजुर्ग बरैया टोला स्थित एक झोंपड़ी में मंगलवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लगा गई. घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गयी. आग की चपेट में आकर दो घरों में भी आग लग गई. इस घटना में 14 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई. अग्निशमन कर्मी और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना के संबंध में मनोज साह ने बताया कि मेरे झोपड़ी के घर में शार्ट सर्किट के वजह से आग लगा गई. जिसके कारण सारी संपत्ति जलकर राख हो गई. बताया कि मैं मजदूरी करता हुं. आग लगने से लकड़ी का सारा सामान, टीबी, फ्रिज, काम करने वाला मशीन, पलंग सहित अन्य राख हो गया. पांच लाख 50 हजार रुपया का संपत्ति जलकर राख हो गया. वहीं दूसरे घर के मालिक बबन साह ने बताया कि मनोज के घर में लगी आग से मेरे भी घर में आग लगा गई. आग लगने मेरे घर का सारा सामान व 80 हजार रुपया नकद जल गया. जिसे तीन लाख 75 हजार रुपया का संपत्ति राख हो गया. जबकि तीसरे घर के मालिक अली हसन अंसारी ने बताया कि मनोज के घर में लगी आग से मेरे भी घर में आग लगा गई .मेरे घर का एसी, पलंग सहित सभी घरेलू सामान जल गया.जिसे मुझे चार लाख 25 हजार रुपया का संपत्ति जलकर राख हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन