मजहरूल हक कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि बने प्रो. भूपेंद्र

Updated:
विज्ञापन
मजहरूल हक कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि बने प्रो. भूपेंद्र

तरवारा स्थित मजहरूल हक डिग्री महाविद्यालय में बुधवार को विश्वविद्यालय के शासी निकाय के प्रतिनिधि को लेकर शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव हुआ. चुनाव में दो प्रत्याशी प्रोफेसर भूपेंद्र कुमार सिंह और प्रोफेसर सुनील कुमार सिंह मैदान में थे. कुल 20 मतदाताओं में से 18 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया,

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. तरवारा स्थित मजहरूल हक डिग्री महाविद्यालय में बुधवार को विश्वविद्यालय के शासी निकाय के प्रतिनिधि को लेकर शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव हुआ. चुनाव में दो प्रत्याशी प्रोफेसर भूपेंद्र कुमार सिंह और प्रोफेसर सुनील कुमार सिंह मैदान में थे. कुल 20 मतदाताओं में से 18 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि दो मतदाता अस्वस्थता के कारण अनुपस्थित रहे.चुनाव परिणाम काफी रोचक रहा. मतगणना के दौरान दोनों प्रत्याशियों को 09-09 मत प्राप्त हुए, लेकिन एक मत तकनीकी कारणों से निरस्त कर दिया गया. बताया गया कि संबंधित मतपत्र पर नियमानुसार मार्कर का उपयोग नहीं किए जाने के कारण वह मत अमान्य घोषित किया गया, जो प्रोफेसर सुनील कुमार सिंह के पक्ष में था.इसके बाद प्रोफेसर सुनील कुमार सिंह को कुल 08 वैध मत प्राप्त हुए, जबकि प्रोफेसर भूपेंद्र कुमार सिंह 09 मत प्राप्त कर एक मत से विजयी घोषित किए गए.पूरा चुनाव महाविद्यालय के सचिव सह विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. श्यामशंकर पाण्डेय की देखरेख में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. प्राचार्य प्रो. अमरनाथ सिंह, प्रो. सुनील सिंह, डॉ. सुबोध कुमार सिंह, प्रो. निशिकांत शाही, डॉ. प्रभुदेव नारायण, प्रो. विकास आनंद, प्रो. जयकिशोर सिंह समेत अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रो. भूपेंद्र कुमार सिंह को माला पहनाकर बधाई दी तथा मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया.

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन