Datia Bypoll : बीजेपी या कांग्रेस, कौन जीतेगा दतिया विधानसभा? वोटिंग जारी

बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के साथ शिवराज सिंह चौहान, गोल घेरे में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह (Photo: PTI)
Datia Bypoll : मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर गुरुवार (30 जुलाई) सुबह 7 बजे से उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया. इस सीट पर करीब 2.20 लाख मतदाता 21 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे.
Datia Bypoll : दतिया विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच माना जा रहा है. मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा. अधिकारी चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने में जुटे हैं. उपचुनाव को लेकर जिला कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. इससे पहले सुबह 5:30 बजे सभी बूथों पर मॉक पोल कराया गया, जो समय से पहले पूरा हो गया.
स्वप्निल वानखेड़े ने कहा कि अभी तक पूरे क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है. अच्छी बात यह है कि फिलहाल बारिश नहीं हो रही है, जिससे मतदाताओं को परेशानी नहीं हो रही. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घरों से निकलकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें.
दतिया उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान हमारी आवाज को मजबूती से रखने का सबसे बड़ा जरिया है. उन्होंने लोगों से बिना किसी डर के अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने और परिवार, पड़ोसियों व दोस्तों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करने की अपील की. उन्होंने दतिया में 100 फीसदी मतदान की अपील की.
कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने दतिया के लोगों से कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने और सामाजिक सद्भाव मजबूत करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जाति और वर्ग के आधार पर समाज में बढ़ रही दूरियां खत्म होनी चाहिए. साथ ही गाली-गलौज और नफरत भरी भाषा पर रोक लगनी चाहिए. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे जुआ और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहें.
दतिया सीट पर कौन-कौन हैं उम्मीदवार
दतिया सीट पर बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है. आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव भी चुनाव मैदान में हैं और वह मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास कर रहे हैं. इन तीनों के अलावा 18 अन्य उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं, जो प्रमुख राजनीतिक दलों के चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं.
साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को 7,500 से अधिक मतों से हराया था. हालांकि, दिल्ली की एक अदालत ने अप्रैल में धोखाधड़ी के एक मामले में भारती को तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई और दतिया सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया. बाद में भारती को जमानत मिल गई.
बीजेपी ने इस उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले आशुतोष तिवारी पर दांव लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










