सरस्वती पूजा को लेकर 407 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 21 Jan 2026 9:40 PM
थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर भगवानपुर हाट पुलिस ने सख्त कदम उठाया है.पुलिस द्वारा डीजे संचालकों सहित कुल 227 लोगों पर बीएनएस की धारा 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है.
भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर भगवानपुर हाट पुलिस ने सख्त कदम उठाया है.पुलिस द्वारा डीजे संचालकों सहित कुल 227 लोगों पर बीएनएस की धारा 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति, उपद्रव या कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और लगातार निगरानी रखी जा रही है. थानाध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि अब तक सरस्वती पूजा के लिए करीब 100 आवेदन लाइसेंस के रूप में प्राप्त हो चुके हैं.सभी पूजा समितियों को तय दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया है. सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस ने 80 लोगों पर कार्रवाई , महाराजगंज. महाराजगंज थाने की पुलिस ने सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने करीब 80 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है. महाराजगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि सरस्वती पूजा को देखते हुए महाराजगंज थाना क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.पुलिस सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए चिह्नित व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है. मैरवा में सौ से अधिक लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई मैरवा. सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. मैरवा थाना द्वारा सौ से अधिक लोगों के विरुद्ध बीएएस की धारा 126 के तहत कार्रवाई की गई है. थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि सरस्वती पूजा के दौरान पूजा पंडालों, विसर्जन जुलूस और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी. पुलिस गश्ती बढ़ाई जा रही है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










