जिले के 37 पैक्स में चुनाव को लेकर तैयारी हुई तेज

जिले में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) में होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने छह फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करने का निर्देश दिया है. इससे पहले 24 जनवरी को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा ताकि पात्र सदस्यों को को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिल सके. 37 पैक्स में चुनाव होना है.
प्रतिनिधि, सीवान: जिले में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) में होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने छह फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करने का निर्देश दिया है. इससे पहले 24 जनवरी को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा ताकि पात्र सदस्यों को को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिल सके. 37 पैक्स में चुनाव होना है. इस संबंध में बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के संयुक्त सचिव कयूम अंसारी ने जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र भेजा है. पत्र में स्पष्ट किया गया है कि केवल वही व्यक्ति प्रारूप मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे. जिन्होंने 31 दिसंबर 2025 तक संबंधित पैक्स की सदस्यता या सह-सदस्यता ग्रहण कर ली है.इसके बाद सदस्य बने लोगों को इस चुनाव में मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा.संयुक्त सचिव ने अपने पत्र में कहा है कि 22 जनवरी को जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पैक्स की मतदाता सूची निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी ताकि आगे की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके. प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 24 जनवरी से 3 फरवरी तक दावा और आपत्ति दाखिल करने की अवधि निर्धारित की गई है. इस दौरान यदि किसी मतदाता का नाम छूट गया हो, गलत दर्ज हो या किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल हो, तो संबंधित व्यक्ति या संस्था आपत्ति दर्ज करा सकते है.प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय के सूचना पट, संबंधित प्राथमिक कृषि साख समिति के कार्यालय के सूचना पट, जिला सहकारिता पदाधिकारी के कार्यालय के सूचना पट के अलावा बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की वेबसाइट पर भी किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें.दावे और आपत्तियों के निपटारे के बाद छह फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा.बताया गया है कि इस बार जिले के विभिन्न प्रखंडों की कुल 37 पैक्स में मतदाता सूची का प्रकाशन होना है. इन पैक्स में होना है चुनाव दरौंदा प्रखंड के पिनर्थु खुर्द, जीरादेई प्रखंड के मझवलिया, भरौली और छोटका मांझा, नौतन प्रखंड के मुरारपट्टी, बसंतपुर प्रखंड के कुमकुमपुर, कन्हौली, बसंतपुर और सरेया श्रीकांत, महाराजगंज प्रखंड के जिगरहवा, पोखरा और रिसौरा, रघुनाथपुर प्रखंड के कुशहरा, खुजवा, पंजवार और संठी, सिसवन प्रखंड के कचनार, नयागांव, बघौना और भागार शामिल हैं.इसके अलावा सीवान सदर प्रखंड के बाघरा, दरौली प्रखंड के अमरपुर, भगवानपुर हाट प्रखंड के बिठुना, लकड़ीनवीगंज प्रखंड के गोपालपुर, जगतपुर, डुमरा और बलडिहा, हसनपुरा प्रखंड के अरंडा और तेलकथू, मैरवा प्रखंड के बड़का मांझा, पचरूखी प्रखंड के शंभुपुर तथा हुसैनगंज प्रखंड के खरसंडा, छपिया बुजुर्ग और बड़रम व मड़कन पैक्स शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




