सीएम की समृद्धि यात्रा की तैयारी हुई तेज

Updated at : 17 Jan 2026 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम की समृद्धि यात्रा की तैयारी हुई तेज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 22 जनवरी को होनेवाली समृद्धि यात्रा को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए हेलीपैड और पंडाल निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाओ अभियान और विभागीय स्टॉलों की तैयारी एक साथ चल रही है.जिले में कुल चार हेलीपैड की व्यवस्था की जा रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि. सीवान: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 22 जनवरी को होनेवाली समृद्धि यात्रा को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए हेलीपैड और पंडाल निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाओ अभियान और विभागीय स्टॉलों की तैयारी एक साथ चल रही है.जिले में कुल चार हेलीपैड की व्यवस्था की जा रही है. डीएवी महाविद्यालय परिसर में दो अस्थायी हेलीपैड और मैरवा मेडिकल कॉलेज परिसर में एक हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है.इसके अलावा मैरवा में एक स्थायी हेलीपैड उपलब्ध है. 20 जनवरी से मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम जिले में पहुंचकर कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने नियंत्रण में ले लेगी. सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों के अनुसार ही अंतिम तैयारियां की जाएंगी.इधर, राजेंद्र स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम स्थल पर जर्मन हैंगर पंडाल तेजी से आकार ले रहा है.पंडाल के स्ट्रक्चर खड़े करने का कार्य शुरू कर दिया गया है.इसी परिसर में मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के लिए अलग से एक छोटा पंडाल भी बनाया जा रहा है. जहां मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की प्रगति और जमीनी हकीकत पर चर्चा करेंगे.राजेंद्र स्टेडियम में चल रही तैयारियों का जायजा जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी उपेंद्र यादव और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने लिया. अधिकारियों ने निर्माण एजेंसियों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए. वहीं, शहर के पंच मंदिरा पोखरा के सौंदर्यीकरण का कार्य भी अंतिम चरण में है.पोखरा परिसर में रंग-रोगन और सजावट का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है.यहां मुख्यमंत्री द्वारा छह बतख और पांच किलो मछली का जीरा रिमोट के माध्यम से छोड़े जाने की भी तैयारी की जा रही है. मैरवा में कार्यक्रम स्थल पर कुल 15 प्रकार के विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे.इन स्टॉलों के माध्यम से जीविका, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी जाएगी. सीएम स्वयं इन स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे और लाभुकों से सीधा संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे.मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए नगर परिषद द्वारा लगातार दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. जेपी चौक से शांतिवट वृक्ष, डीएवी मोड़, डीएवी महाविद्यालय के आसपास सहित कई स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया.साथ ही सड़कों की मरम्मत, साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन