विवाद सुलझाने गये पुलिस चौकी प्रभारी पर हमला
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 21 Jan 2026 10:03 PM
थाना क्षेत्र के मलमलिया–मशरख मुख्य सड़क पर बस कंडक्टर के साथ हुए विवाद को सुलझाने पहुंचे मलमलिया पुलिस चौकी प्रभारी पर असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में चौकी प्रभारी एसआइ अनिल कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए.
भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के मलमलिया–मशरख मुख्य सड़क पर बस कंडक्टर के साथ हुए विवाद को सुलझाने पहुंचे मलमलिया पुलिस चौकी प्रभारी पर असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में चौकी प्रभारी एसआइ अनिल कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार श्री विनायक बस गोपालगंज से पटना जा रही थी. इसी दौरान मलमलिया चौक पर बस में गोपालगंज से सवार कौड़िया सारंगिया टोला निवासी सेना के जवान श्रवण कुमार उर्फ पिंटू से भाड़ा के लेकर विवाद हो गया.. उसके बाद बस को मलमलिया में रोकर बस के खलासी सोनू साह और चालक सुनील सिंह से कथित रूप से रंगदारी की मांग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर पहले से मौजूद असामाजिक तत्वों ने बस कंडक्टर और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट और हंगामे की सूचना मिलते ही मलमलिया पुलिस चौकी प्रभारी एसआइ अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास करने लगे. इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी. हमले में चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह के साथ पुलिस बल के सिपाही भी घायल हो गए. घटना की पुष्टि करते हुए भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मलमलिया में बस कंडक्टर के साथ मारपीट की सूचना मिली थी. विवाद को शांत कराने के लिए चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे थे, लेकिन असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया, जिसमें चौकी प्रभारी घायल हो गए.इस मामले में बस कंडक्टर छपरा शहर निवासी अरुण कुमार राय एवं चौकी प्रभारी के आवेदन पर कौड़िया सारंगिया टोला निवासी श्रवण कुमार उर्फ पिंटू सहित कुल सात लोगों के विरुद्ध रंगदारी मांगने, मारपीट करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










