ePaper

पुलिस ने चोरी की दो बाइकों को किया बरामद

Updated at : 24 Jan 2026 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी की दो बाइकों को किया बरामद

बसंतपुर थाने की डायल 112 की टीम ने शुक्रवार की देर शाम गुप्त सूचना पर थानाक्षेत्र के कन्हौली बाजार से चोरी की दो बाइक को बरामद की है. हालांकि बरामद दोनों बाइकों पर सवार तीन संदिग्ध लोग बाइक छोड़ फरार हो गए.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बसंतपुर. बसंतपुर थाने की डायल 112 की टीम ने शुक्रवार की देर शाम गुप्त सूचना पर थानाक्षेत्र के कन्हौली बाजार से चोरी की दो बाइक को बरामद की है. हालांकि बरामद दोनों बाइकों पर सवार तीन संदिग्ध लोग बाइक छोड़ फरार हो गए. बरामद दोनों बाइक पर लगे नंबर प्लेट पर दर्ज सीवान के रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 29 आर 2084 एवं बीआर 29 एजेड 6377 के इंजन नंबरों की जांच इ चालान मशीन से करने पर एक बाइक का वैद्य रजिस्ट्रेशन कुशीनगर व दूसरे बाइक का सारण होने की बात सामने आई. मामले में डायल 112 पर प्रतिनियुक्त कुमार महेंद्र प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया. कहा गया है कि टीम को गुप्त सूचना मिली कि बसंतपुर थानाक्षेत्र के कन्हौली बाजार पर कन्हौली का राजन साह, रोहित साह और समरदह का धर्मनाथ मांझी चोरी की बाइक बेचने के लिए आये है. दो बाइक पर बैठे तीन लोगों की घेराबंदी करने पर राजन साह स्थानीय चौकीदार को धक्का देकर फरार हो गया. इस दौरान उसका मोबाइल चौकीदार को मिल गया. साथ ही रोहित साह बाइक का कागज होने का बहाना बना खिसक गया. जबकि धर्मनाथ बैठा पहले ही भाग गया था. पूछताछ करने पर पता चला कि तीनों चोरी के बाइक का कुछ पार्ट्स बदल कर बेचते और शराब तस्करी करते है. दोनों बरामद बाइक का सत्यापन के दौरान पता चला कि एक बाइक यूपी के कुशीनगर जिले के पटेहरवा थाना के बसडिला खुर्द के नकीब आलम के नाम से रजिस्टर्ड है. जब नकीब आलम से बात की गई तो पता चला कि उनकी बाइक की चोरी हो गई है व इसकी प्राथमिकी भी दर्ज है. वही दूसरी बाइक सारण जिले के कोपा थाना के मुसेहरी के प्रिंस कुमार चंद्रवंशी के नाम रजिस्टर्ड है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बरामद बाइक को छोड़ फरार हुए तीनों संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन