ePaper

पुलिस ने शराब की भट्टी को किया ध्वस्त

Updated at : 19 Jan 2026 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने शराब की भट्टी को किया ध्वस्त

एमएच नगर थाने की पुलिस ने रविवार की देर शाम अरंडा गांव में छापेमारी कर चल रहे शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया, साथ ही पांच हजार लीटर महुआ शराब को नष्ट कर दिया. वहीं शराब बनाने का उपकरण सहित अन्य खाली ड्रम आदि को जब्त किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हसनपुरा. एमएच नगर थाने की पुलिस ने रविवार की देर शाम अरंडा गांव में छापेमारी कर चल रहे शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया, साथ ही पांच हजार लीटर महुआ शराब को नष्ट कर दिया. वहीं शराब बनाने का उपकरण सहित अन्य खाली ड्रम आदि को जब्त किया. बताया है कि शाम पांच बजे पुलिस बल ने की अरंडा निवासी स्वामीनाथ चौधरी के यहां छापेमारी की गयी तो एक व्यक्ति भागने लगा, पुलिस ने दौड़ाया तो घनी बस्ती का फायदा उठाकर भाग गया. तलाशी के क्रम में गैस सिलिंडर,दो अल्युमिनियम का डेकची, शराब बनाने वाला उपकरण, दो स्टील का 50-50 लीटर का ड्रम,गैस चूल्हा, एक क्षतिग्रस्त जनरेटर,एक बाइक को जब्त किया.वहीं अलग अलग जगहों पर छापेमारी की गयी तो जमीन के अंदर से 50 लीटर वाला प्लास्टिक का 9 ड्रम, 100 लीटर वाला प्लास्टिक का 2 ड्रम, 200 सौ लीटर वाला प्लास्टिक का एक ड्रम, 3 बाल्टी 20-20 लीटर वाला प्लास्टिक गैलन बरामद हुआ. वहीं महुआ, मीठा को घोल सहित 5 हजार लीटर चुलाई शराब को नष्ट कर दिया. वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराब धंधेबाजों को बख्शा नहीं जाएगा,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन