पुलिस ने 381 लीटर शराब के साथ चालक को किया गिरफ्तार

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 23 Jul 2025 9:37 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नैनीजोर गांव के समीप मंगलवार की देर रात पुलिस ने यूपी की तरफ से आ रही टाटा सफारी को पुलिस ने रोक कर जांच किया. जांच के दौरान टाटा सफारी से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया. जिसके बाद पुलिस ने चालक को शराब के साथ पकड़ लिया.

विज्ञापन

गुठनी. थाना क्षेत्र के नैनीजोर गांव के समीप मंगलवार की देर रात पुलिस ने यूपी की तरफ से आ रही टाटा सफारी को पुलिस ने रोक कर जांच किया. जांच के दौरान टाटा सफारी से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया. जिसके बाद पुलिस ने चालक को शराब के साथ पकड़ लिया. थानाध्यक्ष धर्मेद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद सीमावर्ती इलाकों में छापेमारी की गई टाटा सफारी से 381 लीटर शराब बरामद किया गया है. इस टीम में थानाध्यक्ष धर्मेद्र कुमार, एएसआई पंकज कुमार, रंजीत कुमार मौजूद थे. गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के तिलौली गांव निवासी राज कुमार राजभर को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष धर्मेद्र कुमार ने बताया कि इस कांड में संलिप्त अन्य आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. शराब के विरुद्ध इस तरह के अभियान चलाते रहेंगे. कहा कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि शराब की डिलीवरी सीवान में करनी थी. उनका कहना था कि इसमें अन्य आरोपियों की संलिप्तता और उनके पहचान के लिए भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस इनमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करेगी. आरोपी से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन