ePaper

पिकअप ने तीन बाइकों में मारी टक्कर

Updated at : 31 Aug 2024 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
पिकअप ने तीन बाइकों में मारी टक्कर

बड़हरिया. थाना क्षेत्र के बड़हरिया-मीरगंज मेन रोड के जगतपुरा में शुक्रवार की रात असंतुलित पिकअप ने तीन बाइकों को रौंदने के बाद घर के गेट में धक्का मार दिया. बताया जाता है कि ज्ञानी मोड़ बाजार की ओर से बड़हरिया बाजार आ रहे पिकअप ने जगतपुरा बाजार पर असंतुलित होकर जगतपुरा गांव के शैलेंद्र मांझी के जगतपुरा बाजार स्थित सीएसपी के सामने खड़ी उनकी बाइक को कुचल दिया

विज्ञापन

बड़हरिया. थाना क्षेत्र के बड़हरिया-मीरगंज मेन रोड के जगतपुरा में शुक्रवार की रात असंतुलित पिकअप ने तीन बाइकों को रौंदने के बाद घर के गेट में धक्का मार दिया. बताया जाता है कि ज्ञानी मोड़ बाजार की ओर से बड़हरिया बाजार आ रहे पिकअप ने जगतपुरा बाजार पर असंतुलित होकर जगतपुरा गांव के शैलेंद्र मांझी के जगतपुरा बाजार स्थित सीएसपी के सामने खड़ी उनकी बाइक को कुचल दिया,उसके बाद बड़हरिया गांव के मिठाई दुकानदार परशुराम साह की बाइक को कुचल दिया. अंत में पिकअप चालक ने डॉ एस कुमार के जगतपुरा स्थित घर के गेट में टक्कर मार दी. घर की दीवार गिर गयी. इसके पहले उसने थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ बाजार पर दिलीप कुमार की बाइक को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था. संयोग यह रहा कि बाइक पर कोई बैठा नहीं था. बाइकें सड़क किनारे खड़ी थीं. ग्रामीण राजकिशोर मांझी ने बताया कि पिकअप चालक ने विपरीत दिशा में जाकर सड़क किनारे खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया .इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया. पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की. पिकअप का रजिस्ट्रेशन नंबर -बीआर-29 जी-4709 है, जो एफसीआइ में खाद्यान्न ढोताहै. देर रात को पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पिकअप को थाना लेकर चली गयी. जबकि पिकअप मालिक ने क्षतिग्रस्त मालिकों व अन्य को हर्जाना दिया व मामले को शांत कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन