सीवान: गड्ढे में फंसी लग्जरी कार से 335 लीटर देशी शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
मैरवा थाना में रखी गयीं बरामद शराब | Prabhat Khabar Network

मैरवा थाना में रखी गयीं बरामद शराब

मैरवा थाना क्षेत्र के कुलदीपा मोड़ के पास पुलिस को एक लावारिस लग्जरी कार मिली. तलाशी लेने पर कार से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद हुई. पुलिस तस्करों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Siwan News: मैरवा थाना क्षेत्र के कुलदीपा मोड़ के समीप पुलिस ने एक लावारिस लग्जरी कार से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है. कार सड़क किनारे गड्ढे में फंसी हुई मिली. आशंका है कि वाहन फंसने के बाद शराब तस्कर कार छोड़कर मौके से फरार हो गए.

सूचना पर पहुंची पुलिस, तलाशी में मिली शराब

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को अपने कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली. जांच के दौरान वाहन से कुल 335 लीटर देशी शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने शराब और लग्जरी कार को जब्त कर थाना ले आई.

बड़ी खेप पहुंचाने की थी तैयारी

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि तस्कर शराब की बड़ी खेप को दूसरे स्थान तक पहुंचाने की तैयारी में थे. लेकिन रास्ते में कार गड्ढे में फंस जाने के कारण उन्हें वाहन छोड़कर भागना पड़ा.

वाहन मालिक और तस्करों की तलाश जारी

पुलिस ने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान शुरू कर दी है. साथ ही शराब तस्करी में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

पुलिस ने इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें: Patna Student Protest : पटना में पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज, प्रदर्शन में IG की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, शीशे तोड़े


विज्ञापन
राजन कुमार

लेखक के बारे में

By राजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन