ePaper

लोगों ने जाम की समस्या से एसपी को कराया अवगत

Updated at : 23 Jan 2026 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
लोगों ने जाम की समस्या से एसपी को कराया अवगत

शुक्रवार को थाना परिसर में एसपी पूरन झा की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया.जिसमें क्षेत्र वासियों ने बिजली-पानी, सड़क, जाम की समस्या,अतिक्रमण, विभिन्न मुकदमे की पुनः जांच जैसी कई आम समस्याएं उठायी गयीं.इस दौरान लोगों ने सीधे अधिकारियों से जनसमस्याओं और शिकायतों को रखा और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही समाधान या आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बड़हरिया. शुक्रवार को थाना परिसर में एसपी पूरन झा की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया.जिसमें क्षेत्र वासियों ने बिजली-पानी, सड़क, जाम की समस्या,अतिक्रमण, विभिन्न मुकदमे की पुनः जांच जैसी कई आम समस्याएं उठायी गयीं.इस दौरान लोगों ने सीधे अधिकारियों से जनसमस्याओं और शिकायतों को रखा और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही समाधान या आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए. .इस मौके पर महावीरी मेला पथराव कांड,जाम की समस्या, व्यवसायी पर गोलीबारी कांड के बाद आंदोलन में नामजद लोगों पर पुनर्विचार करने सहित अन्य मामले उठाये गये. इस दौरान सार्वजनिक समस्याओं से निजी समस्याओं की भरमार रही .थाना के इर्द-गिर्द जब्त वाहनों से उत्पन्न जाम की समस्या उठी और उसके समाधान की दिशा में आश्वासन भी मिला.पुलिस प्रशासन द्वारा लॉ एंड ऑर्डर के मद्देनजर सरस्वती पूजा और मूर्तियों ंके विसर्जन के मौके पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध की बात दुहराई गई.साथ ही,यह तय किया कि सरस्वती मूर्ति विसर्जन 24 और 26 जनवरी को किया जाएगा.एसपी श्री झा ने कहा कि सरकार चाहती है कि नीतियों को ज़मीनी हकीकत के आधार पर सुधारा जाये.पब्लिक जनसमस्याओं को बेबाकी से प्रशासन के समक्ष परोस सकते और उसका सटीक समाधान निकल सके. मौक़े पर आरएफ के कमांडेंट तूलिका सिन्हा, बीडीओ संदीप कुमार, सीओ सरफराज अहमद, इओ प्रेमशीला, थानाध्यक्ष छोटन कुमार, अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार तिवारी, भाजपा नेता डॉ अनिल गिरि, सेराज अहमद सोनू, हरजीत मांझी, महंत श्रीभगवान दास, पूर्व मुखिया सुनील चंद्रवंशी, मुखिया संजय प्रसाद,दाउद खान, सफीक अहमद, राजकिशोर प्रसाद,केशर श्रीवास्तव,मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन