प्रतिबंधित मांस के साथ एक को किया पुलिस के हवाले
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 23 Jan 2026 10:30 PM
प्रतिबंधित मांस की तस्करी पर शुक्रवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महाराजगंज प्रखंड के गौर बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास से एक व्यक्ति को दबोचा.उसकी तलाशी लेने पर पॉलीथिन में भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया. पकड़े गए व्यक्ति का पहचान जीवी नगर थाना क्षेत्र के चौकी हसन गांव निवासी बाबर अली के रूप में हुई है. जो घर-घर प्रतिबंधित मांस बेचने का काम करता था.
प्रतिनिधि महाराजगंज. प्रतिबंधित मांस की तस्करी पर शुक्रवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महाराजगंज प्रखंड के गौर बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास से एक व्यक्ति को दबोचा.उसकी तलाशी लेने पर पॉलीथिन में भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया. पकड़े गए व्यक्ति का पहचान जीवी नगर थाना क्षेत्र के चौकी हसन गांव निवासी बाबर अली के रूप में हुई है. जो घर-घर प्रतिबंधित मांस बेचने का काम करता था. कार्यकर्ताओं द्वारा तस्कर की पिटाई कर महाराजगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया.इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महाराजगंज थाना में एक आवेदन भी दिया है.पुलिस मामले कि जांच कर रही है.मांस को जांच के लिए लैब में भेजने की तैयारी चल रही है. सुबह कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली कि गौर गांव में प्रतिबंधित मांस की बिक्री के लिए ले जा रहा है.सूचना मिलते ही विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता ने मौके पर रंगे हाथों पकड़ लिया.जो सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी के वायरल हो रहा है.कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरस्वती पूजा है और इसका उपयोग में लोग बड़े स्तर पर हिंसा भड़का कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए ऐसा काम कर रहे हैं. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से अवैध मांस तस्करी के धंधे में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रतिबंधित मांस बेचने के विरोध में आवेदन सौंपा है. पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और ऐसे मामलों पर आगे भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.इस मामले में प्रतिबंधित मांस के साथ एक को गिरफ्तार किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










