ePaper

15 लाख की चोरी मामले में एक गिरफ्तार

Updated at : 21 Jan 2026 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
15 लाख की चोरी मामले में एक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के पचरुखी बाइपास स्थित हार्डवेयर दुकान से 29 दिसंबर को हुए 15 लाख की चोरी मामले में पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया चोर मुजफ्फरपुर जिला के देवरिया थाना स्थित माधोपुर बुजुर्ग निवासी अरूण कुमार राय का पुत्र सबरेश कुमार है. सबरेश कुमार को छपरा जिला स्थित गडखा थाना की पुलिस ने मंगलवार को एक अभियान के तहत कांड संख्या 951/25 में गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पचरूखी. थाना क्षेत्र के पचरुखी बाइपास स्थित हार्डवेयर दुकान से 29 दिसंबर को हुए 15 लाख की चोरी मामले में पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया चोर मुजफ्फरपुर जिला के देवरिया थाना स्थित माधोपुर बुजुर्ग निवासी अरूण कुमार राय का पुत्र सबरेश कुमार है. सबरेश कुमार को छपरा जिला स्थित गडखा थाना की पुलिस ने मंगलवार को एक अभियान के तहत कांड संख्या 951/25 में गिरफ्तार किया है. जहां पूछताछ के बाद सबरेश कुमार ने पचरुखी बाईपास स्थित हार्डवेयर दुकान से चोरी की बात स्वीकार की है. पचरूखी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना के बाद चोर सबरेश कुमार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी की जा रही है. चार बदमाशों ने युवक को पीटकर छीने रुपये प्रतिनिधि, सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भादा खुर्द स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप बुधवार को दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए बेरहमी से पिटाई की. उसकी जेब में रखे नकदी भी लूटकर फरार हो गए. घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बघरा लखीपुर निवासी मुस्तार आलम के 45 वर्षीय पुत्र रियाज अहमद के रूप में हुई है. रियाज अहमद ने बताया कि वह बाइक से श्रीनगर सीमेंट लेने घर से निकले थे. इसी दौरान भादा खुर्द के पास अचानक दो बाइकों पर सवार चार युवक आए और उनकी बाइक रोक दी. बिना कुछ कहे बदमाशों ने चेहरे पर मुक्कों से हमला कर दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए. होश आने पर रियाज अहमद ने खुद को सदर अस्पताल में पाया. जब उन्होंने अपनी जेब टटोली तो उसमें रखे रुपये गायब थे. सिर और हाथ में गंभीर चोट लगने के कारण सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन