सीवान : भूमि विवाद में वृद्ध की लाठी से पीटकर हत्या

Updated at : 16 Jun 2020 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
सीवान : भूमि विवाद में वृद्ध की लाठी से पीटकर हत्या

सैनगंज थाना के सहुली पुरैनी उत्तर टोले दलित बस्ती में कास्तकारी जमीन में रास्ता नहीं देने को ले हुए खूनी संघर्ष में 60 वर्षीय वृद्ध गांधी राम की लाठी-डंडा व फरसा से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

सीवान : हुसैनगंज थाना के सहुली पुरैनी उत्तर टोले दलित बस्ती में कास्तकारी जमीन में रास्ता नहीं देने को ले हुए खूनी संघर्ष में 60 वर्षीय वृद्ध गांधी राम की लाठी-डंडा व फरसा से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. इस घटना में दो महिला समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. उनकी चीख-चीत्कार से वातावरण में शोक की लहर दौड़ गयी. घायलों में मृतक के पत्नी फूला देवी, पुत्र बुटन राम, संतोष राम, सोनू कुमार, विश्वनाथ राम व सोहिला देवी शामिल है.

मृतक के पुत्र बुटन राम के फर्द बयान पर कुल 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़ित ने थाने में दिये आवेदन में कहा है कि 13 जून की सुबह मेरी मां फूला देवी घर के सामने द्वार पर घरेलू कार्य कर रही थी. तभी भूमि विवाद का मुद्दा बनाकर मुंद्रिका राम, शम्भू राम, श्रीराम, पंकज राम, पवन राम, अमित कुमार, अजीत कुमार, रजनीश कुमार, सतीश राम, चंद्रपाल राम, उपेंद्र राम व सुनील कुमार ने अपने-अपने हाथों में लाठी, डंडा, तलवार, फरसा, हॉकी आदि हथियारों से लैस होकर मेरे दरवाजे पर पहुंचे. वे लोग गाली-गलौज करते हुए मेरी मां को मारने लगे. यह देख मेरे पिता बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी मारना-पिटना शुरू कर दिया. शोर-गुल सुन कर मैं अपने पिता को बचाने पहुंचा तो सभी मुझे भी घेर कर मारपीट की और हम सभी को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

ग्रामीणों ने बीच-बचाव हम सभी की जान बचायी. इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल मेरे पिता गांधी राम को सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां से डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देखते हुए पटना रेफर कर कर दिया. पटना में इलाज के दौरान रविवार की देर रात मेरे पिता की मौत हो गयी. मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़े थे. मृतक के चार लड़के व एक लड़की है. सभी विवाहित है. मृतक का दाह-संस्कार गांव स्थित श्मशान घाट में किया गया. सभी आरोपित घर छोड़कर फरार बताये जा रहे है. इस मामले में पुलिस सभी नामजदों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन