अब इस स्टेशन पर नहीं रुकेगी आनंद विहार-पटना स्पेशल ट्रेन, हजारों यात्रियों के लिए बैड न्यूज

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

दिघवारा स्टेशन

Special Train: आठ अगस्त से चलने वाली आनंद विहार–पटना विशेष ट्रेन का दिघवारा स्टेशन पर ठहराव नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है. यात्रियों का कहना है कि यह स्टेशन महत्वपूर्ण है और यहां ट्रेन रुकने से लोगों को सुविधा मिलती. उन्होंने सांसद से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग की है.

विज्ञापन

Special Train: 8 अगस्त से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) से पटना जंक्शन तक चलने वाली एक रिजर्व्ड स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन (04090/04089) दिघवारा स्टेशन पर नहीं रुकेगी. यह खबर सामने आते ही स्थानीय यात्रियों में नाराजगी और मायूसी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि अगर यह ट्रेन दिघवारा स्टेशन पर रुकती तो पटना और दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलती.

लोगों में नाराजगी

रेलवे ने जानकारी दी है कि यह विशेष ट्रेन त्योहारों के समय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही है. आनंद विहार से पटना जाने वाली ट्रेन (04090) 8 अगस्त से 7 नवंबर तक हर दिन चलेगी. वहीं पटना से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन (04089) 9 अगस्त से 8 नवंबर तक रोजाना चलेगी. यानी यह सेवा करीब तीन महीने तक उपलब्ध रहेगी.

हालांकि, इस ट्रेन का ठहराव दिघवारा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन पर नहीं होने से स्थानीय लोग नाराज हैं. उनका कहना है कि दिघवारा स्टेशन से आसपास के कई प्रखंडों के लोग यात्रा करते हैं. यह इलाका धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. ऐसे में यहां ट्रेन नहीं रुकने से बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी होगी.

फैसले पर उठ रहा सवाल

स्थानीय निवासी रमेश वैश्य, राजेश कुमार सिंह, अमर प्रसाद, संजीव कुमार साह, रौशन मिश्रा और सरोज कुमार ने इस फैसले पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि जब इस ट्रेन का ठहराव बलिया, सहतवातर और सुरेमनपुर जैसे छोटे स्टेशनों पर है तो फिर दिघवारा को नजरअंदाज क्यों किया गया?

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सांसद से उम्मीद लगाए बैठे हैं लोग

लोगों ने कहा कि दिघवारा में ठहराव होने से न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलती, बल्कि रेलवे को भी कमाई में इजाफा होता. अब लोग सांसद राजीव प्रताप रूडी से उम्मीद लगाए बैठे हैं. उन्होंने सांसद से अपील की है कि वे इस मुद्दे पर खुद पहल करें और रेलवे मंत्रालय से बात कर दिघवारा में ट्रेन का स्टॉपेज दिलवाएं.

यात्रियों को भरोसा है कि यदि यह मांग सांसद के जरिए रेलवे तक पहुंचती है तो स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति मिल सकती है. फिलहाल लोग इस फैसले से नाराज हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द कोई सकारात्मक पहल होगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 16 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन